UPPSC PCS J result 2023: यूपीपीएससी पीसीएस जे का रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी
UPPSC PCS J result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPPSC PCS J result 2023 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं।
अंतिम इंटरव्यू के बाद कुल 302 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 165 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका में पारित अंतरिम आदेश के आलोक में एक रिक्ति का परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
आयोग ने जारी किया नोटिस
यूपीपीएससी की तरफ से जारी आधिकारिक परिणाम नोटिस में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों को चयन परिणाम में सफल घोषित किया गया है और उनके सामने अंतरिम अंक अंकित हैं, उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज आयोग कार्यालय में जमा कर दें, अन्यथा उनका चयन परिणाम रद्द कर दिया जाएगा, ”।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। UPPSC द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई! शुचिता, पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय सीमा के अंदर पूर्ण हुई चयन प्रकिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा गौरव बढ़ाया है।
UPPSC द्वारा आयोजित PCS (J)-2022 की परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 30, 2023
शुचिता, पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय सीमा के अंदर पूर्ण हुई चयन प्रकिया में प्रदेश की बेटियों ने हमारा गौरव बढ़ाया है।
सीएम ने कहा, "इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 55 प्रतिशत लड़कियों की सफलता और टॉप 20 में 15 स्थान लड़कियों का होना 'न्यू इंडिया' के 'न्यू उत्तर प्रदेश' की बुलंद तस्वीर पेश करता है।" आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता 'नए उत्तर प्रदेश' के सुशासन को और अधिक समृद्ध करेगी। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और योग्यता 'नए उत्तर प्रदेश' के सुशासन को और अधिक समृद्ध करेगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 30, 2023
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं
कमेंट
कमेंट X