फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPPSC Assistant Prosecution Officer (APO) Main Examination may be postponed, here's the complete information

UPPSC: स्थगित हो सकती है यूपीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) की मुख्य परीक्षा, यहां लें पूरी जानकारी

Mon, 27 Apr 2020 12:40 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Assistant Prosecution Officer (APO) Main Examination may be postponed, here's the complete information

UPPSC Exam: पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अब सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा भी टालने की तैयारी में है। यह परीक्षा 16 मई से प्रस्तावित है, लेकिन अब तक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं किया जा सका है। आयोग किसी भी दिन यह परीक्षा स्थागित करने का आदेश जारी कर सकता है। 

विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी के 17 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी को आयोजित की गई थी। आयोग की तैयारी थी कि माह भर के बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए और इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। एपीओ भर्ती के लिए 45 हजार 311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 18 हजार 784 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा के माह भर के भीतर ही कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलने लगा और पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। लॉकडाउन के कारण आयोग में भी कामकाज ठप हो गया और एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। आयोग के कैलेंडर में एपीओ की मुख्य परीक्षा 16 मई से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परिस्थितियों में मुख्य परीक्षा का आयोजन करा पाना आयोग के लिए अब मुमकिन नहीं रह गया है। मुख्य परीक्षा के आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम एक माह का वक्त दिया जाता है। जब तक प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट नहीं आ जाता, तब तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की जा सकती। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें  : High Court: यहां 1700 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed