फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPMSP Improvement Exam Last Date to Apply for UP Board 2021 Class 10th 12th Marks Improvement Exam

UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका

Fri, 27 Aug 2021 01:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 27 Aug 2021 01:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का विशेष मौका दिया है। इसके तहत हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थी अब दोबारा परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
UPMSP Improvement Exam Last Date to Apply for UP Board 2021 Class 10th 12th Marks Improvement Exam
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में शामिल होने का विशेष मौका दिया है। इसके तहत हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थी अब दोबारा परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


10वीं और 12वीं की परीक्षा पास कर चुके और जो नहीं भी कर सके, वे विद्यार्थी एक या सभी विषयों की अंक सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई शुल्क देय नहीं है। हालांकि, ध्यान देने योग्य बात है कि आवेदन की आखिरी तिथि 27 अगस्त, 2021 ही है।  
विज्ञापन


खास बात यह है कि वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों को मौका देते हुए कहा गया है कि वह भी दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। आवेदन के इच्छुक विद्यार्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य के पास करवाएं जमा 

डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट निकालें और इसे भर कर अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के पास जमा करवाकर, फॉर्म को ऑनलाइन कराना होगा। प्रधानाचार्य 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से सभी आवेदन फॉर्म को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। यदि 29 अगस्त तक आवेदन फॉर्म अपलोड नहीं किए जाते है तो विद्यालय के प्रधानाचार्य को उत्तरदायी माना जाएगा।

18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में प्रश्न - पत्र सिर्फ दो घंटे का होगा। इसमें प्रश्नों की संख्या भी कम रखी जाएगी। यह परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर, 2021 के बीच कराई जाएगी। इसमें शर्त यह होगी कि परीक्षार्थियों का 21 जुलाई को घोषित मूल्यांकन आधारित रिजल्ट अमान्य हो जाएगा।

अंक सुधार के लिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को कॉपी जांचने से प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, यदि उनके कम अंक आते है और वह पूर्व में घोषित परिणाम में प्राप्त अंकों को दावा करते है, तो उसे मान्य नहीं किया जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंक पहले वाले ही रहेंगे। 

कोरोना के कारण रद्द हुईं थीं परीक्षाएं

कोरोना संक्रमण महामारी के कारण परीक्षा न होने पाने से सभी परीक्षार्थियों को प्रमोट कर दिया गया था। इसी के साथ, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए बोर्ड परीक्षा 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच आयोजित होने का कार्यक्रम जारी किया था।

अधिकारियों के अनुसार यूपी हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 12 और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 15 कार्य दिवस में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा केवल लिखित अंश के लिए होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed