{"_id":"5f0195998ebc3e42f20fcb25","slug":"upjee-up-polytechnic-exam-admit-card-2020-releasing-on-this-date-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPJEE: अगर देनी है यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तो इस तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPJEE: अगर देनी है यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तो इस तिथि से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
Sun, 05 Jul 2020 02:25 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
upjee exam 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, जेईईसीयूपी (Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh- JEECUP) 8 जुलाई, 2020 को यूपीजेईई एडमिट कार्ड जारी करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि राज्य में 19 से 25 जुलाई, 2020 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
ग्रुप ए और ई के लिए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। ग्रुप-बी, सी, डी, एफ, जी, एच के लिए शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और ग्रुप के केवल दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक सिंगल शिफ्ट के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
UPJEE एडमिट कार्ड 2020: कैसे डाउनलोड करें -
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं-
- सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक साइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध UPJEE एडमिट कार्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
- सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- आगे के लिए उसी की हार्ड कॉपी संभावकर रखें।
कमेंट
कमेंट X