फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPJEE examination will be on 22April , adhar card mandatory, if you have any trouble contact here

UPJEE की परीक्षा 22 अप्रैल को, आधार अनिवार्य, परेशानी हो तो यहां करें संपर्क

Sun, 24 Dec 2017 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
UPJEE examination will be on 22April , adhar card mandatory, if you have any trouble contact here

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद ने यूपी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) पॉलिटेक्निक 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार यह परीक्षा 22 अप्रैल 2018 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


परिषद ने इस बार आवेदन के लिए आधार नंबर को अनिवार्य कर दिया है। न्यूनतम 14 वर्ष आयु के छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं है। आवेदन के समय छात्र को अपने मोबाइल नंबर का भी उल्लेख करना होगा। आवेदक जो नंबर आवेदन के समय भरेगा उसी पर समय-समय पर परीक्षा व अन्य जानकारियां परिषद की ओर से भेजी जाएंगी। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


22 अप्रैल को कब किसकी परीक्षा
ग्रुप                                          समय
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप-ए                      प्रथम पाली (सुबह-9 बजे से 12 बजे तक)
ग्रुप बी से के तक           द्वितीय पाली (सायं 2:30 बजे से 5:30 बजे तक)

परेशानी हो तो यहां करें संपर्क

UPJEE examination will be on 22April , adhar card mandatory, if you have any trouble contact here

आवेदन में परिवर्तन का केवल एक मौका
परिषद ने छात्रों को आवेदन के दौरान सतर्कता बरतने को कहा है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एक बार आवेदन करने के बाद कुछ बिंदुओं पर ही छात्र परिवर्तन कर सकता है। इसके लिए भी केवल एक ही मौका दिया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्र को फॉर्म में संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा।

छात्र अपना आवेदन यूपी जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन में कोई परेशानी हो रही है तो 0522-2630106, 2630667, 2630678, 2630099 पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मेल आईडी है : jeecuphelp@gmail.com

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed