फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPJEE 2022 Exam Dates Out Uttar Pradesh Joint Entrance Examination Polytechnic Schedule Announced Know All Details

UPJEE 2022 Exam: यूपी जेईई 2022 की तारीखों का एलान, संयुक्त पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा जून में होगी

Sun, 13 Feb 2022 10:31 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 10:31 AM IST
सार

UPJEE 2022 Exam Dates Out: तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपी जेईई यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) का आयोजन किया जाता है। 

विज्ञापन
UPJEE 2022 Exam Dates Out Uttar Pradesh Joint Entrance Examination Polytechnic Schedule Announced Know All Details
यूपी जेईई 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परिषद की ओर से राज्य में यूपी जेईई  (UPJEE) यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) का आयोजन छह से 12 जून तक किया जाना निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा बोर्ड, उत्तर प्रदेश से संबद्ध सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यूपी जेईई का आयोजन किया जाता है। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPJEE 2022 महत्वपूर्ण तारीखें

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। यूपी जेईई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2022 रखी गई है। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 18 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2022 के बीच उपलब्ध होगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र 29 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे।
 

UPJEE 2022 जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और थंब इंप्रेशन यानी अंगूठे के निशान को अपलोड करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों के पास सभी आवश्यक विवरण जैसे कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जरूर होना चाहिए। 
 

विज्ञापन

यूपी जेईई 2022 का पेपर पैटर्न

प्रत्येक समूह के लिए एक पेपर होगा, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षण की अवधि तीन घंटे की होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा के सफल समापन के बाद उत्तर कुंजी 13 जून, 2022 को जारी की जाएगी जबकि परिणाम 17 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जून से 15 अगस्त के बीच की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed