फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPHESC issued an advertisement opportunity to sit in second counseling

UPHESC ने जारी किया विज्ञापन, काउंसलिंग में बैठने का फिर मिलेगा मौका

Sun, 14 Oct 2018 11:22 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
UPHESC issued an advertisement opportunity to sit in second counseling
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-37 (बैकलॉग) के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित जो अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित रह गए थे, उन्हें उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक मौका और दिया है। ऐसे चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 14 नवंबर को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-37 (बैकलॉग) के तहत विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से की गई थी। काउंसलिंग आठ एवं नौ सितंबर को हुई थी। काउंसलिंग के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए जाते हैं। काउंसलिंग के लिए निर्धारित तिथियों में कई विषयों के बहुत से अभ्यर्थी उपस्थिति नहीं हो सके। संयुक्त शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. पीके वार्ष्णेय के अनुसार अनुपस्थित अभ्यर्थियों को पुन: एक अवसर प्रदान करते हुए उनके लिए 14 नवंबर को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की गई है। अगर इस तिथि में भी पूर्व में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होते हैं तो मान लिया जाएगा कि अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए इच्छुक नहीं हैं और भविष्य में उनकी ओर से किए जाने वाला कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed