फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPGET Answer Key 2025 OUT at abvmuup.edu.in, Raise Objections by June 14; Know Details

UP GNM Answer Key 2025: यूपी जीएनएम परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

Fri, 13 Jun 2025 06:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 13 Jun 2025 06:37 PM IST
सार

UPGET 2025 Answer Key: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 14 जून तक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPGET Answer Key 2025 OUT at abvmuup.edu.in, Raise Objections by June 14; Know Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

UPGET 2025 Answer Key OUT: उत्तर प्रदेश में जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय ने इस आंसर की को आज आधिकारिक वेबसाइट abvmucet25.co.in पर अपलोड किया है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे 14 जून 2025 तक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


आंसर की के आधार पर आपत्तियों का समाधान करने के बाद यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर ही काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों का एडमिशन सुनिश्चित किया जाएगा। अगर आपने भी UPGET 2025 परीक्षा दी है, तो बिना देर किए अपनी उत्तर कुंजी को जांचें और किसी भी संभावित त्रुटि पर आपत्ति दर्ज कराएं। यह आपकी मेरिट रैंक और एडमिशन में बड़ा बदलाव ला सकती है।

विज्ञापन

UPGET 2025 Exam Date: 11 जून को हुई परीक्षा

यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा (UPGET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 02 अप्रैल 2025 से शुरू हुई थी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2025 (रात्रि 11.59 बजे तक) थी। उम्मीदवारों को 7 मई से 14 मई (रात्रि 11.59 बजे) तक अपने आवेदन पत्र को संशोधित करने का भी मौका दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी जीएनएम प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून को किया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक 140 मिनट की अवधि के लिए आयोजित हुई। परीक्षा 100 अंकों की थी, इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। 

UPGET 2025 Minimum Qualifying Marks: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

जीएनएम नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के न्यूनतम योग्यता अंक निम्नानुसार हैं: 

  • सामान्य - 50 प्रतिशत
  • सामान्य - दिव्यांग - 45 प्रतिशत
  • एससी/एसटी/ओबीसी - 45 प्रतिशत
  • एससी/एसटी/ओबीसी- दिव्यांग - 45 प्रतिशत

जीएनएम कोर्स के बारे में

जीएनएम कोर्स का पूर्ण रूप जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी होता है। यह एक 3 साल का डिप्लोमा प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य छात्रों को पुनर्वास, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, मातृत्व देखभाल, पोस्ट-ट्रॉमा देखभाल आदि जैसे नर्सिंग क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना है। इसमें एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग आदि जैसे मूलभूत विषय शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed