फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPCET 2021 NTA Extends Deadline For Registration, How To Apply UPCET

यूपीसीईटी 2021: एनटीए ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, 15 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 11 Jul 2021 11:25 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 11 Jul 2021 11:25 AM IST
सार

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूपीसीईटी 2021 के लिए पंजीकरण की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई, 2021 कर दिया गया है।

विज्ञापन
UPCET 2021 NTA Extends Deadline For Registration, How To Apply UPCET
यूपीसीईटी : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूपीसीईटी 2021 के लिए पंजीकरण की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 जुलाई, 2021 कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने से चूक गए उनके पास अब पुन: आवेदन करने का अवसर है।

विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए upcet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले करेक्शन विंडो 08 जुलाई को खोली जानी थी और 14 जुलाई 2021 को बंद होनी थी। हालांकि, अंतिम तिथि के विस्तार से करेक्शन विंडो की तारीखों में भी वृद्धि होगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि एनटीए ने अभी तक करेक्शन विंडो पर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नई अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।  
विज्ञापन


एनटीए के अनुसार, उम्मीदवारों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा में उम्मीदवारों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करना है। एक बड़े कदम में, उत्तर प्रदेश सरकार ने एकेटीयू एमबीए प्रवेश 2021 के लिए यूपीसीईटी स्कोर पर विचार करने का निर्णय लिया है। ऐसा ही फैसला महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय,रोहिलखंड, बरेली ने भी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 जुलाई 2021 (शाम 5.00 बजे)
  • परीक्षा शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि - 15 जुलाई 2021 (रात 11.50 बजे तक)

आवेदन कैसे करें

  1. यूपीसीईटी की आधिकारिक साइट upcet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर UPCET 2021 लिंक पर क्लिक करें
  3. एक नया पेज ओपन होगा। वहां अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  4. आवेदन पत्र के सभी कॉलम भरें और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. सबमिट पर क्लिक करें। कन्फर्मेशन पेज खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  6. प्रिंटआउट लें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed