फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Polytechnic Entrance Exam Dates Announced, JEECUP 2025 from June 5 to 13

JEECUP 2025 Revised Schedule: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथियां घोषित, जून में होंगे एग्जाम

Tue, 27 May 2025 03:27 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 27 May 2025 03:27 PM IST
सार

JEECUP 2025 Revised Exam Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यह परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
UP Polytechnic Entrance Exam Dates Announced, JEECUP 2025 from June 5 to 13
JEECUP 2025 Revised Schedule - फोटो : freepik

विस्तार

JEECUP 2025 Revised Schedule: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने जेईईसीयूपी 2025 के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। परिषद ने आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर नया कार्यक्रम जारी किया है। पहले यह परीक्षा 20 से 28 मई, 2025 तक आयोजित की जानी थी, लेकिन अब पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया, जिससे परीक्षा तिथियों में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


जारी नोटिस से अनुसीर, जेईईसीयूपी की परीक्षा तिथि 5 से 13 जून 2025 तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

JEECUP 2025: परीक्षा तिथियां और परिणाम जारी करने की तारीख

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जेईईसीयूपी 2025 की ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन 05 जून से 13 जून 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षाएं ग्रुप A, B, C, D, E1, E2, F, G, H, I, K, L के लिए आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि 07 जून 2025 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण उस दिन परीक्षा नहीं होगी। परिषद ने 13 जून को आरक्षित दिवस के रूप में रखा है ताकि किसी विशेष परिस्थिति में परीक्षा कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के सफल आयोजन के बाद, 13 जून से 15 जून 2025 के बीच गोपनीय और संवेदनशील कार्यों के तहत उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 21 जून 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEECUP) 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Multiple Choice Questions) होंगे, जिनमें चार विकल्प दिए जाएंगे और केवल एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

परीक्षा संपन्न होने के बाद मुख्य काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जबकि विशेष काउंसलिंग का आयोजन चौथे चरण में किया जाएगा। यह परीक्षा पॉलिटेक्निक और औद्योगिक सुरक्षा जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed