फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NMMS Scholarship 2025: Last date for application of UP NMMS scholarship extended to 20 September

UP NMMS Scholarship 2025: यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन का एक और मौका, अंतिम तिथि बढ़कर हुई 20 सितंबर

Fri, 06 Sep 2024 09:32 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 06 Sep 2024 09:32 AM IST
सार

UP NMMS Scholarship 2025: यूपी सरकार द्वारा  स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए एनएमएमएस पोर्टल पर पंजीकरण विंडो खोली गई है। छात्रवृत्ति के लिए योग्य छात्र इसके लिए अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। दरअसल यूपी सरकार ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि 5 सितंबर से बढ़ाकर 20 सितंबर कर दी गई है।

विज्ञापन
UP NMMS Scholarship 2025: Last date for application of UP NMMS scholarship extended to 20 September
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NMMS Scholarship 2025 Application: उत्तर प्रदेश एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2024 निर्धारित थी। लेकिन यूपी सरकार ने पंजीकरण की अंतिम तिथि स्थगित कर दी गई है। यूपी सरकार द्वारा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (UP NMMS Scholarship) की घोषणा की गई है। इस स्कीम के तहत मेधावी छात्रों को चार वर्षों तक छात्रवृत्ति दी जाती है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in. पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर की गई है।
विज्ञापन


दरअसल,  उत्तर प्रदेश में स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर को बंद होनी थी। जो अभ्यर्थी तय तिथि में फॉर्म नहीं भर पाए हैं उनके लिए खुशखबरी है। विभाग की ओर से इस स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक तक बढ़ा दी गई है। जो भी छात्र कक्षा आठवीं में अध्ययनरत है वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.entdata.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2024 को करवाया जाएगा।
विज्ञापन

 

UP NMMS Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो इस समय (सत्र 2024-25) राज्य के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत है। साथ ही, छात्र ने 7वीं कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पास की हो। एससी/एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए अंकों में 5 फीसदी की छूट लागू है। इसके साथ ही, छात्र के माता-पिता की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। यूपी एनएमएमएस छात्रवृ्त्ति के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं निजी विद्यालय में पढ़ रहे छात्र आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

8वीं के योग्य छात्रों को हर महीने 1000 रुपये, यानी 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति से लाभांवित किया जाएगा। यह स्कॉलरशिप छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक मिलेगी। आवेदन करते समय छात्र को अपना भारतीय स्टेट बैंक के अकांउट का विवरण प्रदान करना होगा। छात्रवृत्ति की राशि इसी खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
  1. यूपी एनएमएसएस 2025 में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. यहां Click बटन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  5. अन्य मांगी गई जानकारी/ सर्टिफिकेट/ फोटोग्राफ/ हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
  7. पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed