फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NMMS Scholarship 2023 Registration begins apply online at entdata.co.in

UP NMMS Scholarship 2023: यूपी एनएमएमएस के लिए पंजीकरण शुरू, 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेंगे 12 हजार

Wed, 23 Aug 2023 06:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 23 Aug 2023 06:47 PM IST
सार

UP NMMS Scholarship 2023: यूपी एनएमएमएस के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइठ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP NMMS Scholarship 2023 Registration begins apply online at entdata.co.in
UP NMMS Scholarship 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP NMMS Scholarship 2023: उत्तर प्रदेश नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम परीक्षा (UP NMMS) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 23 अगस्त 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाकर यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 18 सितंबर, 2023 तक है। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • विद्यालय प्रमाणपत्र

  • आय का प्रमाण

  • छात्र की तस्वीर

  • छात्र के हस्ताक्षर

  • जाति प्रमाण पत्र (एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए)

  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए पात्रता

उम्मीदवारों को अपने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए (अनुसूचित जनजातियों के लिए 5% की छूट के साथ)। माता-पिता दोनों की कुल वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

UP NMMS ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - entdata.co.in पर जाएं।

  • अब अप्लाई बटन पर क्लिक करें।

  • पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें।

  • दिए गए प्रारूप में सभी दस्तावेज अपलोड करें।

  • यूपी एनएमएमएस छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में भरे गए सभी विवरणों को दोबारा जांचें और सेव करें।

  • भविष्य में उपयोग के लिए एप्लिकेशन पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 2008 में नेशनल मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा शुरू की। छात्रवृत्ति कार्यक्रम कक्षा 09 से 12वीं में चुने गए छात्रों को 12,000/- रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed