UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का कार्यक्रम जारी, नोट करें सभी जरूरी तिथियां
UP NEET UG Counselling 2024: डीएमई उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए इस राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 अक्तूबर से शुरू होगी।
विस्तार
UP NEET UG Counselling Round-3: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक (DME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग का आयोजन राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा- स्नातक (NEET UG 2024) के माध्यम से राज्य भर के सरकारी, निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे काउंसलिंग का कार्यक्रम देख सकते हैं।
पंजीकरण की समयसीमा
शेड्यूल के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा 7 अक्तूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार यूपी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए 9 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन हो सकता है काउंसलिंग के इस राउंड में शामिल?
काउंसलिंग की तारीखों के साथ-साथ डीएमई ने राज्य में मेडिकल प्रवेश के तीसरे दौर के लिए निर्देश और पात्रता मानदंड भी जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा लिया है, उन्हें फिर से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, ऐसे उम्मीदवार जो पहले से पंजीकृत हैं लेकिन उन्होंने पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि जमा नहीं की है, वे भुगतान करके राउंड 3 में भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा, जो आवेदक दूसरे राउंड में आवंटित सीट में शामिल नहीं हुए या सीट से इस्तीफा दे दिया, वे फिर से सुरक्षा राशि का भुगतान करके तीसरे राउंड में भाग ले सकते हैं।
तीसरे राउंड का कार्यक्रम
- ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेजों अपलोड करने की समय सीमा- 7 अक्तूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्तूबर 2024 (दोपहर 2 बजे तक)
- पंजीकरण एवं सुरक्षा धनराशि जमा करने की तिथि- 7 अक्तूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 9 अक्तूबर 2024 (शाम 5 बजे तक)
- मेरिट सूची घोषणा की तिथि- 10 अक्तूबर 2024
- ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि- 11 अक्तूबर 2024 (दोपहर 2 बजे से) से 15 अक्तूबर 2024 (दोपहर 2 बजे तक)
- आवंटन परिणाम घोषणा की तिथि- 18 अक्तूबर 2024
- आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि- 19 अक्तूबर 2024
- प्रवेश- 21 से 23 अक्तूबर 2024
कमेंट
कमेंट X