फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP NEET UG Counselling 2021 Dates Likely Soon, here are steps to register

UP NEET UG 2021: जल्द जारी होने वाला है काउंसलिंग का शेड्यूल, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Mon, 08 Nov 2021 02:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 08 Nov 2021 02:25 PM IST
सार

UP NEET UG 2021: राज्य सरकार और निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा 85 फीसदी राज्य कोटे की सीटों के तहत नीट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
UP NEET UG Counselling 2021 Dates Likely Soon, here are steps to register
NEET Counselling 2021 - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक जल्द ही यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 शुरू करेंगे। नीट यूजी काउंसलिंग आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर शुरू होने पर मेडिकल उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार, निजी डेंटल और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए संबंधित राज्य अधिकारियों द्वारा 85 फीसदी राज्य कोटे की सीटों के तहत नीट काउंसलिंग आयोजित की जाती है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि अभी तक मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) और आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (एएसीसीसी) सहित राज्य और केंद्रीय काउंसलिंग समितियों ने अभी तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए आवेदन करते वक्त आवेदकों को शुल्क का भुगतान और विकल्प भरने सहित; लॉकिंग; सीट आवंटन की प्रक्रिया; परिणाम और रिपोर्टिंग जैसे चरणों को पूरा करना होगा।

विज्ञापन

यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण करने के चरण:

  • आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • निर्दिष्ट पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पाठ्यक्रम का चयन करें।
  • नीट रोल नंबर और आवेदन संख्या सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें
  • नीट काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें
  • विकल्प को लॉक करें।
  • प्रस्तुत करें।

पिछले साल पंजीकृत उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए नोडल केंद्रों पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना था और नीट काउंसलिंग में सुरक्षा शुल्क जमा करना था। नीट काउंसलिंग सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के दौरान, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना था और सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने थे। हालांकि इस साल भी अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा या नहीं यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

नीट यूजी काउंसलिंग के बारे में यह है महत्वपूर्ण जानकारी
  • एनटीए नीट यूजी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी करेगा।
  • छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए एडमिट कार्ड, रैंक लेटर, कक्षा 10वीं और 12वीं पास प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
  • 15% एससी, 7.5% एसटी, 5% पीडब्ल्यूडी, 27% ओबीसी और 10% ईडब्ल्यूएस कोटा के लिए काउंसलिंग के लिए पंजीकरण ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।
  • सभी योग्य उम्मीदवार एआईक्यू सीटों और डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
  • उपलब्ध सीटों की कुल संख्या एमबीबीएस के लिए 83,075, बीडीएस के लिए 26,949, आयुष के लिए 52,720, बीवीएससी और एएच के लिए 603, एम्स के लिए 1,899 और जिपमर के लिए 249 सीटें हैं।
  • इस बार, एमसीसी काउंसलिंग के कुल चार राउंड आयोजित करेगा - एआईक्यू का राउंड 1, राउंड 2 और मोप-अप राउंड एंड स्ट्रे वेकेंसी राउंड।
  • इन राउंड में, आधिकारिक मोड के माध्यम से स्ट्रे वेकेंसी राउंड आयोजित किए जाएंगे और नीट योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed