{"_id":"67034b2b2a0d98797b02810f","slug":"up-neet-ug-counseling-2024-registration-for-third-round-begins-know-which-documents-required-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP NEET UG Counselling 2024: तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानें किन दस्तावेज की होगी आवश्यकता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP NEET UG Counselling 2024: तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानें किन दस्तावेज की होगी आवश्यकता
Mon, 07 Oct 2024 08:15 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 07 Oct 2024 08:15 AM IST
सार
UP NEET UG Counselling 2024: तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, जानें किन दस्तावेज की होगी आवश्यकता
विज्ञापन
UP NEET UG 2024, यूपी नीट यूजी 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी 2024 के काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, मॉप-अप राउंड के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर तय की गई है। बता दें कि इस पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदकों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पंजीकरण शुल्क के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी। सरकारी कॉलेज की सीटों के लिए 30,000 रुपये, निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों के लिए 2,00,000 रुपये और निजी डेंटल कॉलेज की सीटों के लिए 1,00,000 रुपये सुरक्षा राशि जमा करना होगी। सुरक्षा जमा राशि के भुगतान के बाद, आवेदकों को विकल्प भरने के लिए पात्र होने हेतु सुरक्षा जमा राशि की शुल्क रसीद डाउनलोड करनी होगी।
विज्ञापन
जिन उम्मीदवारों ने पिछले राउंड में काउंसलिंग के लिए पहले ही पंजीकरण किया था, लेकिन पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा राशि का भुगतान नहीं किया था। उम्मीदवार भुगतान पूरा करके UP NEET UG राउंड 3 काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पिछले राउंड में आवंटित सीट से शामिल नहीं होने वाले उम्मीदवार या इस्तीफा दे देने वाले उम्मीदवार भुगतान करके राउंड 3 में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आवश्यक दस्तावेज
आईटीबीपी कांस्टेबल चालक भर्ती 2024 के पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
| दस्तावेज | विवरण |
|---|---|
| कक्षा 10 की मार्कशीट | 10वीं कक्षा की परीक्षा का प्रमाण पत्र |
| कक्षा 12 की मार्कशीट | 12वीं कक्षा की परीक्षा का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) |
| जाति प्रमाण पत्र | यदि अभ्यर्थी किसी विशेष श्रेणी से संबंधित हैं |
| निवास प्रमाण पत्र | स्थायी निवास का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) |
कमेंट
कमेंट X