UP Madrasa Board Result 2020: जानिए कब जारी होंगे यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (UPBME) अब एक जुलाई को यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2020 जारी करेगा। पहले यूपी मदरसा बोर्ड की तरफ से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज होने वाली थी। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है और मुंशी/मौलवी/आलिम/कामिल एवं फाजिल परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कल की जाएगी। विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-MPPSC Result 2019: लोक सेवा आयोग ने जारी किया राज्य सेवा परीक्षा 2019 का स्कोर कार्ड, ऐसे चेक करें
आधिकारिक वेबसाइट
madarsaboard.upsdc.gov.in
रिजल्ट की घोषणा के बाद विद्यार्थी मदरसा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की हाल ही में हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि परिषद की वर्ष 2020 की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 30 जून को होगी, लेकिन अब िन परीक्षाओं के परिणाम कल यानी एक जुलाई को जारी होंगे। इस साल यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 19 फरवरी से 5 मार्च के बीच किया गया था। इन परीक्षाओं में 1.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थी जैसे ही मदरसा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे, वहां उनको रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिसे खोलने के बाद अपना रोल नंबर एवं अन्य विवरण डालते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X