UP Madarsa Board Result 2020: 1,15,650 विद्यार्थी पास, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
UP Madarsa Board Result 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन (UPBME) ने यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2020 जारी कर दिया है। बोर्ड ने मुंशी/मौलवी/आलिम/कामिल एवं फाजिल परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर दी है। विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। सूबे के सरकार ने घोषणा की है कि मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बोर्ड ने कहा कि 25 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुई परीक्षाओं में राज्य के लगभग 555 परीक्षा केंद्रों पर 1,41,052 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 1,15,650 विद्यार्थी पास हुए हैं और 25,402 विद्यार्थी फेल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई ने स्कूलों से कहा- नौवीं और ग्यारहवीं में फेल हुए विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराएं
आधिकारिक वेबसाइट
madarsaboard.upsdc.gov.in
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे देखें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
- वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- ड्रॉप डाउन सूची से अलीम, फाज़िल, मुंशी, मौलवी, व कलीम आदि वर्ग चयन करें।
- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
- इस तरह आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X