{"_id":"65b398d0c714e0094507e7b6","slug":"up-has-highest-number-of-colleges-in-country-followed-by-maharashtra-karnataka-aishe-report-2024-01-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AISHE Report: देश में सबसे ज्यादा कॉलेज यूपी में, जानिए दूसरे और तीसरे नंबर पर आते हैं कौन से राज्य","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AISHE Report: देश में सबसे ज्यादा कॉलेज यूपी में, जानिए दूसरे और तीसरे नंबर पर आते हैं कौन से राज्य
Fri, 26 Jan 2024 05:05 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 26 Jan 2024 05:05 PM IST
सार
AISHE Report: एआईएसएचई सर्वेक्षण के अनुसार देश में सबसे ज्यादा कॉलजों की संख्या उत्तर प्रदेश राज्य में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। ऐसे राज्यों में प्रति लाख जनसंख्या पर कम से कम 30 या अधिक कॉलेज हैं।
विज्ञापन
AISHE
- फोटो : AISHE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AISHE Report: सरकार के अखिल भारतीय सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार, उच्च शिक्षा के लिए देश में सबसे अधिक कॉलेज उत्तर प्रदेश में हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक हैं। एआईएसएचई सर्वेक्षण गुरुवार देर रात शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारत में कॉलेजों की संख्या के मामले में शीर्ष 10 राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में प्रति लाख जनसंख्या पर कम से कम 30 या अधिक कॉलेज हैं।
विज्ञापन
सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 8,375 कॉलेज हैं। यह आंकडा पिछले वर्ष 8,114 था। प्रत्येक एक लाख की आबादी पर 30 कॉलेज हैं।
जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति लाख जनसंख्या पर कॉलेजों की संख्या अधिक है, वे हैं - कर्नाटक (66), तेलंगाना (52), आंध्र प्रदेश (49), हिमाचल प्रदेश (47), पुडुचेरी (53) और केरल (46)।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है, "महाराष्ट्र 4,692 कॉलेजों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 4,430 कॉलेजों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान 3,934 कॉलेजों के साथ चौथे स्थान पर है। तमिलनाडु 2,829 कॉलेजों के साथ पांचवें स्थान पर है, इसके बाद 2,702 कॉलेजों के साथ मध्य प्रदेश है।"
रिपोर्ट में कहा गया है, "आंध्र प्रदेश 2,602 कॉलेजों के साथ सातवें स्थान पर है और आठवें स्थान पर गुजरात में 2,395 कॉलेज हैं। तेलंगाना 2,083 कॉलेजों के साथ नौवें स्थान पर है, इसके बाद पश्चिम बंगाल है जिसमें 1,514 कॉलेज हैं।"
शिक्षा मंत्रालय 2011 से AISHE का संचालन कर रहा है, जो भारत में स्थित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को कवर करता है और देश में उच्च शिक्षा प्रदान करता है। सर्वेक्षण विभिन्न मापदंडों जैसे छात्र नामांकन, शिक्षकों का डेटा, ढांचागत जानकारी, वित्तीय जानकारी आदि पर विस्तृत जानकारी एकत्र करता है।
एआईएसएचई के तहत 328 विश्वविद्यालयों (संबद्ध) से संबंधित 45,473 कॉलेज पंजीकृत हैं। इनमें से 42,825 ने सर्वेक्षण वर्ष 2021-22 में प्रतिक्रिया दी।
सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि 60 प्रतिशत से अधिक कॉलेज सामान्य प्रकृति के हैं, 8.7 प्रतिशत कॉलेज शिक्षा या शिक्षक शिक्षा के लिए हैं, 6.1 प्रतिशत कॉलेज इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान हैं, 4.3 प्रतिशत नर्सिंग कॉलेज और 3.5 प्रतिशत मेडिकल कॉलेज हैं। जबकि 2.7 प्रतिशत कॉलेज कला पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं, 2.4 प्रतिशत फार्मेसी पाठ्यक्रम, 0.7 प्रतिशत विज्ञान कॉलेज और 1.4 प्रतिशत संस्कृत कॉलेज समर्पित हैं।
एआईएसएचई में पंजीकृत कुल कॉलेजों में से 10.7 प्रतिशत कॉलेज शीर्ष 10 जिलों में हैं। शीर्ष 50 जिलों में कुल कॉलेजों का 31.3 प्रतिशत है। बेंगलुरु शहरी जिले में अधिकतम कॉलेज (1,106) हैं, इसके बाद जयपुर (703), हैदराबाद (491), पुणे (475), प्रयागराज (398), रंगारेड्डी (349), भोपाल (344), गाजीपुर (333), सीकर (330) और नागपुर (326) का नंबर आता है।
कमेंट
कमेंट X