फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Cabinet approves 3 new private universities in Sambhal, Jhansi and Fatehpur

UP Cabinet: यूपी के संभल, झांसी और फतेहपुर में खुलेंगे तीन नए निजी विश्वविद्यालय; कैबिनेट से मिली मंजूरी

Sat, 27 Sep 2025 08:03 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 27 Sep 2025 08:03 AM IST
सार

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल, झांसी और फतेहपुर में तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। विश्वविद्यालय नियमों के तहत शुरू होंगे।
 

विज्ञापन
UP Cabinet approves 3 new private universities in Sambhal, Jhansi and Fatehpur
CM Yogi - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा को और सुलभ व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन

निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा संचालन

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इन विश्वविद्यालयों की स्थापना से प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालयों का संचालन उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 और निजी विश्वविद्यालय (स्थापना) नियम, 2021 के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए विश्वविद्यालयों की जानकारी


उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में राधा गोविंद यूनिवर्सिटी स्थापित होगी, जिसे सोनल एजुकेशनल सोसाइटी, मथुरा द्वारा प्रायोजित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय गांव अकोली और रसूलपुर कली में 22.05 एकड़ भूमि पर बनेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (पांचवां संशोधन) अध्यादेश, 2025 लागू करने का निर्णय लिया गया है।

झांसी जिले में गांधी यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी, जिसका प्रायोजन सेंट मा कर्मा मानव संवर्धन ट्रस्ट करेगा। यह विश्वविद्यालय अंबाबाई और रुद्र करारी गांवों में 20.21 एकड़ भूमि पर झांसी विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बनेगा।

इसके अलावा फतेहपुर जिले में भी एक निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। फिलहाल इसके संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 
विश्वविद्यालय का नाम स्थान / क्षेत्र प्रायोजक संस्था
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, संभल गांव अकोली और रसूलपुर कली, चंदौसी, संभल सोनल एजुकेशनल सोसाइटी, मथुरा
गांधी यूनिवर्सिटी, झांसी गांव अंबाबाई और रुद्र करारी, झांसी विकास प्राधिकरण क्षेत्र सेंट मा कर्मा मानव संवर्धन ट्रस्ट
फतेहपुर विश्वविद्यालय फतेहपुर जिला जानकारी जल्द उपलब्ध होगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed