फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2025: How can students reduce their stress before UP Board 10th-12th result, Know methods here

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, तनाव कम करने के लिए छात्र करें यह काम

Fri, 25 Apr 2025 12:38 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 25 Apr 2025 12:38 PM IST
सार

UP Board Result 2025 Out: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र अमर उजाला पर जाकर सबसे पहले रिजल्ट देख सकते हैं। छात्रों में बढ़ता तनाव एक आम समस्या है। जानिए कैसे इन 10 आसान तरीकों से रिजल्ट का स्ट्रेस दूर करें और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ें।
 

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के घोषित होने के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इससे पहले छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद, उन्हें रिजल्ट से जुड़ी सभी ताजा अपडेट मिलती रहेंगी और परिणाम जारी होने पर एक नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, ताकि छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकें।

यहां पढ़ें कक्षा 10वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 

यहां पढ़ें कक्षा 12वीं के नतीजों का लाइव अपडेट... 

विज्ञापन
UP Board Result 2025: How can students reduce their stress before UP Board 10th-12th result, Know methods here
UP Board Class 10th 12th Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

UP Board Class 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। तकरीबन 55 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। लेकिन इस इंतजार के साथ आती है एक और चुनौती – तनाव। रिजल्ट आने से बाद का तनाव, परीक्षा के दौरान के तनाव से कहीं ज्यादा भारी हो सकता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि छात्र मानसिक रूप से संतुलित रहें और तनाव से बचने के लिए सही कदम उठाएं। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

विज्ञापन

सबसे पहले परिणाम देखने के लिए पंजीकरण करें

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम और डिविजन आदि विवरण लिखे होते हैं।

यह भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए तो क्या होगा? समझें ग्रेस मार्क्स से कैसे मिलेगा फायदा

रिजल्ट आने से पहले के लिए 5 जरूरी टिप्स

  • ध्यान और योग करें: सुबह के समय कुछ देर मेडिटेशन और योग करने से मन शांत रहता है और चिंता दूर होती है।
  • पॉजिटिव सोचें: अपने प्रयासों और मेहनत पर विश्वास रखें। रिजल्ट की चिंता में अपने आत्म-विश्वास को कमजोर न होने दें।
  • अपने करीबी लोगों से बात करें, हंसी-मजाक करें। ये तनाव को कम करने में बेहद मददगार होता है।
  • जंक फूड से दूरी बनाएं और हेल्दी फूड खाएं। खानपान का असर सीधा हमारे मूड पर पड़ता है।
  • फिजिकल एक्टिविटी से एंडोर्फिन्स रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़ें:-  यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने अंक हैं जरूरी? जानें पूरी डिटेल

रिजल्ट आने के बाद तनाव से निपटने के 5 असरदार उपाय

  • चाहे आपका परिणाम जैसा भी हो, उसे एक अनुभव मानकर स्वीकार करें। यह जीवन का सिर्फ एक पड़ाव है।
  • अगर रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया है, तो निराश होने के बजाय खुद को दोबारा संजोएं और अपने अगले लक्ष्य को पाने की तैयारी में जुट जाएं।
  • रिजल्ट आने के बाद शांत मन से अपनी गलतियों को समझें और उनसे सीखने की कोशिश करें। हर गलती एक सीख होती है, जो आपको भविष्य में बेहतर करने की दिशा दिखा सकती है।
  • हर किसी की जर्नी अलग होती है। अपने लक्ष्य पर फोकस रखें।
  • अगर आपको लगता है कि स्ट्रेस संभालना मुश्किल हो रहा है तो किसी प्रोफेशनल या काउंसलर से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed