फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2025: Evaluation Complete for Class 10th and 12th; Over 54 Lakh Students Await Results

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का मूल्यांकन पूरा; 54 लाख से अधिक छात्रों को परिणाम का इंतजार

Thu, 03 Apr 2025 07:43 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 03 Apr 2025 07:43 AM IST
सार

UP Board 10th-12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार (2 अप्रैल) को पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
UP Board Result 2025: Evaluation Complete for Class 10th and 12th; Over 54 Lakh Students Await Results
UP Board Result 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

UPMSP Result 2025: यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार (2 अप्रैल) को पूरा हो गया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- सात से 11 अप्रैल तक होगी स्पोर्ट्स के छात्रों की बोर्ड परीक्षा; सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

यूपी बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू कराया था। इसके लिए प्रदेशभर में 261 केंद्र बनाए गए थे। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कुल 1,43,473 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बोर्ड ने तीन करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन कार्य दो अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। पहले सात दिनों में 75 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया था। एक अप्रैल तक 261 में से 257 केंद्रों में मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया गया। वहीं, दो अप्रैल को बाकी चार केंद्रों में शेष रह गईं तकरीबन पांच हजार कॉपियां भी जांच ली गईं। ऐसे में बोर्ड ने निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया।

और भी पढ़ें:- यूपी बोर्ड ने जारी किया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एकेडमिक कैलेंडर, फरवरी में होगी बोर्ड परीक्षा

सात व आठ अप्रैल को छूटे परीक्षार्थियों की होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही यूपी बोर्ड के अफसर सात व आठ अप्रैल को छूटे परीक्षार्थियों के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। यह परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी होने के साथ ही कंप्यूटर एजेंसियों में ओएमआर शीट का मूल्यांकन कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिणाम अप्रैल के अंत में संभावित है।

UP Board Result Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड

साल तारीख
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
2021 31 जुलाई 2021
2020 27 जून 2020


यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षाफल तैयार करने में तकरीबन 15 दिन लगेंगे। ऐसे में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी करने का प्रयास होगा। इसके बाद परीक्षार्थियों की अंकपत्र सह प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। परीक्षाफल घोषित होने के बाद 15 दिन में अंकपत्र स्कूलों तक पहुंचा दिए जाएंगे, जहां से विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो परिणाम समय से जारी हो जाएगा।

UP Board 10th-12th Result 2025: ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

छात्रों को यूपी बोर्ड का परिणाम चेक करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट (amarujala.com) पर जाएं।
  • यहां परिणाम वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुनें।
  • अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • मांगे गए क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।

आप यहां क्लिक करके भी सीधे यूपी बोर्ड परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed