UP Board Result 2024: अमर उजाला पर ऐसे देखें यूपी बोर्ड के नतीजे, रिजल्ट की कॉपी भी कर सकते हैं डाउनलोड
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक होने के कारण कभी-कभी वह काम करना बंद कर देती है, या स्लो हो जाती है। ऐसे में आप अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और उसकी कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक होने के कारण कभी-कभी वह काम करना बंद कर देती है, या स्लो हो जाती है। ऐसे में आप अमर उजाला के ही रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अमर उजाला रिजल्ट पोर्टल की मदद से अपने रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।
लड़कियां रहीं लड़कों से आगे
यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा के लिए इस वर्ष 29 लाख से भी अधिक छात्र पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा है। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं।
इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% रहा है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी यूपी बोर्ड इटंर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए थे। परीक्षार्थियों में कुल 13,41,356 लड़के और 11,11,474 लड़कियां शामिल हैं। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। इस वर्ष 12वीं में 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।
हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।
How to Download UP Board Result 2024: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट और डाउनलोड करें कॉपी
- अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल MRP पर जाएं।
- अपनी कक्षा के अनुसार रिजल्ट लिकं का चयन करें।
- रोल नंबर डालें।
- कुछ ही सेकंड में रिजल्ट आपके सामने होगा।
- उसके नीचे आपको Print Your Result का बटन दिखेगा।
- उसे क्लिक करें और अपना रिजल्ट प्रिंट करें या उसकी पीडीएफ सेव करें।
कमेंट
कमेंट X