फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2023 UPMSP Result Website Upresults Crashes Check 10th 12th Result Know All Details Here

UP Board 10th 12th Result 2023: यूपी बोर्ड की वेबसाइट हो जाए क्रैश तो यहां मिलेगा रिजल्ट, करना होगा ये काम

Tue, 25 Apr 2023 02:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

UP Board Class 10th 12th Result 2023 UPMSP Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज मंगलवार 25 अप्रैल 2023 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी करने जा रहा है।

विज्ञापन
UP Board Result 2023 UPMSP Result Website Upresults Crashes Check 10th 12th Result Know All Details Here
Up Board Class 10th Result 2023 Live Updates - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज मंगलवार 25 अप्रैल 2023 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी करने जा रहा है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला ने लेटर जारी कर इस बात की पुष्टि की थी। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन

यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद करीब 58 लाख छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करना शुरू कर देते हैं। जिसकी वजह से वेबसाइट पर अचानक से ट्रैफिक बढ़ जाता है, या वेबसाइट धीरे हो जाती है, कभी-कभी वेबसाइट क्रैश तक हो जाती है। ऐसी कंडीशन में सबसे पहले आपने घबराना नहीं है। आप अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। छात्र मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट पा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result मोबाइल पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2023 को घोषित होना है। छात्र अपने मोबाइल फोन पर सीधे सबसे तेज परिणाम प्राप्त करने के लिए यहां (results.amarujala.com/board/up-board) रजिस्टर कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPMSP UP Board Result 2023: पंजीकरण कैसे करें?

उम्मीदवार अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें :- 
  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
  2. ऊपर की पट्टी में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
  3. वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
  5. "सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
  6. यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।

UP Board Exam Result MRP पर मिलेगा सबसे पहले

यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। यूपीएमएसपी कक्षा 10वीं और 12वीं 2023 के परिणाम की घोषणा होने के बाद, इसे सबसे पहले अमर उजाला की माय रिजल्ट प्लस (MyResultPlus) वेबसाइट results.amarujala.com पर अपलोड किया जाएगा। हम छात्रों को सलाह देते हैं कि वर्ष 2023 के लिए यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों से संबंधित सभी अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के संपर्क में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed