UP Board Result 2020: साढ़े बारह बजे जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इस बार टूटेगी ये परंपरा
UP Board Result 2020: कुछ ही घंटों में 56 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। पहली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट लखनऊ से जारी होगा और वर्षों पुरानी परंपरा टूटेगी। सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा दोपहर साढ़े बारह बजे दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी होंगे।
इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी। बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना वायरस की वजह से पहले ही पूरी हो गई थीं। लेकिन कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई है। इस साल ऐसा पहली बार हो रहा है, जब यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे प्रयागराज की बजाय लखनऊ से जारी होंगे। परिणाम की घोषणा भी माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जगह माध्यमिक शिक्षा मंत्री जारी करेंगे। परिणामों की घोषणा के साथ ही अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड के लाइव अपडेट के लिए ये खबर पढ़ें
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
- upresults.nic.in
- upmsp.edu.in
यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है।
- यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का लिंक मिलेगा।
- विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
- विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
- रिजल्ट के खुलते ही आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने अप्रैल आखिर में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं की परीक्षा में 80.07 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 70.6 फीसदी रहा था। यूपी बोर्ड के अलावा विद्यार्थी अमर उजाला के results.amarujala.com के जरिए भी अपना दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
अंग्रेजी में खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X