01:44 PM, 27-Jun-2020
आगरा की अनिष्का बघेल ने यूपी में पांचवा स्थान हासिल किया
बता दें कि 2020 में हाईस्कूल में आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की अनिष्का बघेल ने यूपी में पांचवा स्थान हासिल किया है। अनिष्का बघेल एसडीएलबीएसएमएसबी इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं। अनिष्का ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। अनिष्का ने हाईस्कूल में 94.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
01:39 PM, 27-Jun-2020
इंटरमीडिएट में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र हुए पास
यूपी बोर्ड दसवीं कक्षा में 23 लाख 982 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। हाईस्कूल में 83.3 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इंटरमीडिएट में कुल 18 लाख 54 हजार 99 छात्र पास हुए हैं।
01:37 PM, 27-Jun-2020
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस की
यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसकी घोषणा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर की।
01:24 PM, 27-Jun-2020
अंतिम मिनट में आधिकारिक वेबसाइट क्रैश
UP Board Class 10th, 12th Result 2020: नतीजे देखने के लिए छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉग इन कर सकते हैं। फिलहाल ट्रैफिक के कारण वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया है। इसलिए छात्र सबसे पहले MyResultPlus की आधिकारिक वेबसाइट https://results.amarujala.com/board/up-board पर परिणाम देख सकते हैं।
01:17 PM, 27-Jun-2020
तीन महत्वपूर्ण बिंदु
- पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षा परिणाम अच्छे रहे।
- यूपी सरकार टॉपर्स को एक लाख रुपये व लैपटॉप देगी।
- 20 टॉपर्स के घरों तक सड़क बनाई जाएगी।
01:11 PM, 27-Jun-2020
जानें क्या चाहती हैं 10वीं की टॉपर
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में रिया जैन ने टॉप किया है। उनका भविष्य में पीएचडी करनी है और वो टीचर बनना चाहती हैं।
01:05 PM, 27-Jun-2020
12वीं के टॉपर से खास बातचीत
अनुराग इंटर टॉपर का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टॉप करूंगा। मैं रोज 15 घंटे पढाई करता था। जब तक टारगेज पूरा नहीं होता था मैं तब तक पढाई करता था। मेरे माता पिता ने पूरा सपोर्ट किया है। मेरे स्कूल स्टाफ ने भी मेरा पूरा सहयोग किया है। बता दें कि अनुराग के पिता की छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान है।
01:05 PM, 27-Jun-2020
एसआर इंटर कालेज बड़ौत बागपत से निकले टॉपर
बता दें कि इस साल दोनों कक्षाओं के टॉपर एसआर इंटर कालेज बड़ौत बागपत के हैं।
01:01 PM, 27-Jun-2020
हाईस्कूल के टॉपर्स
- पहले नंबर पर बागपत की रिया जैन - 96.67 %
- दूसरे नंबर पर जिला बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा, रामहेत वर्मा- 95.83%
- तीसरे नंबर पर जिला बाराबंकी योगेश प्रताप सिंह हैं।
12:58 PM, 27-Jun-2020
10वीं परीक्षा में 83.31 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में 83.31 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इस साल लड़कों का रिजल्ट 79.88 फीसदी और लड़कियों का रिजल्ट 87.29 फीसदी रहा।
कमेंट
कमेंट X