फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Result 2020 up board 12ht result up board 10th result up board result 2020

UP Board Result 2020: आज दोपहर 12:30 बजे जारी होगा दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट, 'अमर उजाला' पर ऐसे पाएं अपने नतीजे

Sat, 27 Jun 2020 09:22 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 27 Jun 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020 up board 12ht result up board 10th result up board result 2020
UP Board Result 2020 (साढ़े बारह बजे जारी होगा यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट) - फोटो : अमर उजाला।

UP Board Result 2020: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करेगा। 56 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा लखनऊ स्थिति लोक भवन में प्रेस वार्ता के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी करेंगे। 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। इस साल दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी में शुरू हुई थीं और 6 मार्च तक चली थी। बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना वायरस के कहर से पहले ही पूरी हो गई थीं। लेकिन कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी हुई थी। जिसकी वजह से इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई है।

विज्ञापन


दूसरी बात इस साल ऐसा पहली बार हो रहा है, जब यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे प्रयागराज की बजाय लखनऊ से जारी होंगे। परिणाम की घोषणा भी माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जगह माध्यमिक शिक्षा मंत्री जारी करेंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा अमर उजाला के  results.amarujala.com के जरिए यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे देख सकते हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी अमर उजाला के results.amarujala.com के जरिए अपने दसवीं-बारहवीं के नतीजे देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे देखें माईरिजल्टप्लस पर अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर जाएं।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही माईरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके भी यहां पहुंच जाएंगे।
  • विद्यार्थियों को होम पेज पर यूपी बोर्ड के दसवीं-बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • यहां विद्यार्थी बेहद आसानी से अपना रोल नंबर डालते ही रिजल्ट देख सकते हैं।

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट

  • upresults.nic.in
  • upmsp.edu.in 

यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे देखें अपना रिजल्ट
#1. सबसे पहले विद्यार्थी यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
#2. यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in/ upmsp.edu.in है। 
#3. यहां विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा का लिंक मिलेगा।
#4.विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और विवरण भरें।
#5. विद्यार्थियों की तरफ से जानकारी भरते ही रिजल्ट खुल जाएगा।



रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी प्रिंट कॉपी निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड ने अप्रैल आखिर में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं की परीक्षा में 80.07 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। जबकि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 70.6 फीसदी रहा था।

जानिए पिछले पांच सालों में कैसे रहा दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
गौरतलब है कि पिछले साल यूपी बोर्ड के दसवीं कक्षा का रिजल्ट 80.07 फीसदी रहा था। उससे पहले साल 2018 में दसवीं के परिणाम 75.16 फीसदी रहा था। जबकि साल 2017 में  81.18 फीसदी, 2016 में  87.66 फीसदी और  साल 2015 में दसवीं का परिणाम  83.74 फीसदी रहा था। वहीं, पिछले साल बारहवीं में 70.06 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। साल 2018 में बारहवीं कक्षा में 72.43 फीसदी और साल 2017 में 82.62 फीसदी रिजल्ट रहा था। उससे पहले साल 2016 में बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.99 फीसदी और 2015 में 88.83 फीसदी रहा था। 
 

NEET, IIT JEE (Mains & Adv.), UPSEE, NDA - सुरक्षित रहें और घर से ही लें कोटा, दिल्ली, मुंबई, की बेहतरीन फैकल्टी से कोचिंग - Safalta.com

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed