फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board result 2020: Protest against sending notice to teachers

UP Board Result 2020: केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे शिक्षकों के लिए जारी हुआ नोटिस, हो रहा है विरोध

Fri, 29 May 2020 03:53 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 29 May 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
up board result 2020: Protest against sending notice to teachers
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। ऐसे में अब छात्र परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि कॉपियों का मूल्यांकन काफी समय से चल रहा है। लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे में भी हैं जो केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए केंद्र नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों को वेतन काटने का नोटिस भेजे जाने का विरोध शुरू हो गया है। कुछ जिलों में बृहस्पतिवार को घर पर रहकर शिक्षकों ने उपवास किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के आह्वान पर शिक्षकों के प्रति सरकार के तानाशाही रवैये एवं शोषणकारी नीतियों, अधिकारियों के दमनात्मक कार्यों का विरोध किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री अनुज कुमार पांडेय, प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, मंडलीय मंत्री जगदीश प्रसाद सहित समस्त जनपदीय पदाधिकारी एवं संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वी और 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10वीं और 12वीं की 90 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन करीब-करीब पूरा हो गया है। और वहीं अब यूपी बोर्ड अब 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की तैयारी में पूरी तरह लग चुका है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की शेष बची कॉपियों का मूल्यांकन इस सप्ताह तक समाप्त हो जाएं की संभावना है। इन सबसे अनुमान लगया जा रहा है कि 10वी और 12वीं कक्षा के परिणाम जून के आखिरी सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UP Board Result 2020

उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माइरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। बता दें कि हर साल सबसे पहले अमर उजाला की अंग्रेजी रिजल्ट वेबसाइट बोर्ड के परिणाम घोषित करती है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला पर वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वेबसाइट पर आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।

UP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
UP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed