{"_id":"5ecf5f672ed3a2591e72121b","slug":"up-board-result-2020-cbse-and-cisce-board-examinations-are-remaining-while-up-board-starts-preparing-to-release-results","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2020: CBSE और CISCE की परीक्षाएं अभी हैं बाकी, वहीं यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने की शुरू की तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board Result 2020: CBSE और CISCE की परीक्षाएं अभी हैं बाकी, वहीं यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने की शुरू की तैयारी
Thu, 28 May 2020 01:03 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 28 May 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परिणाम 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Result 2020: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सीबीएसई और सीआईएससीई से आगे निकल गया है। इन दोनों बोर्ड की परीक्षाएं अभी तक पूरी नहीं हो सकी हैं। वहीं यूपी बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अब परिणाम भी जारी करने की तैयारी कर रहा है। जहां सीबीएसई और सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं के शेष विषयों की परीक्षा 1 से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जानी हैं। वहीं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बोर्ड की 90 फीसदी कॉपियों के मूल्यांकन पूरा होने के साथ ही विषयवार अंकों को चढ़ाया जाने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड जून के अंतिम सप्ताह तक परिणाम घोषित कर सकता है। शासन स्तर पर मूल्यांकन और परिणाम तैयार करने की समीक्षा लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की 3.10 करोड़ कॉपियो में से सवा दो करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन 23 मई तक हो चुका था। साथ ही 281 मूल्यांकन केंद्रो पर इस हफ्ते तक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। छात्रों को विषयों में मिले अंको को दर्ज करने के लिए कंप्यूटर फर्मों को तीन चरणों में भेजे जाते हैं। इस प्रक्रिया के तहत पहले चरण के अंक भेजे जा चुके हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में 10वीं में 80.07 फीसदी अभ्यर्थी और 12वीं में 70.06 फीसदी अभ्यर्थी सफल रहे थे। वहीं इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की लगभग तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है।
कमेंट
कमेंट X