UP Board Exam:जानें कितनी सुरक्षा में रहेंगे 10वीं-12वीं के प्रश्न पत्र,ये सैंपल पेपर-मॉक टेस्ट दिलाएंगे सफलता
10वीं -12वीं कक्षा में पंजीकृत कुल 59 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। ऐसे विद्यार्थी जो यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे हैं इस आर्टिकल में 10वीं-12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियां जान सकते हैं साथ ही बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी सफलता के सैंपल पेपर्स, मॉक टेस्ट की मदद से अच्छे अंक भी हासिल कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज(UPMDP) द्वारा 16 फरवरी से 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 10वीं -12वीं कक्षा में पंजीकृत कुल 59 लाख (इसमें हाई स्कूल में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र व 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं और 12वीं में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र एवं 12 लाख 19 हजार 342 छात्राएं) सम्मिलित होंगे। ऐसे विद्यार्थी जो यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे हैं इस आर्टिकल में 10वीं-12वीं कक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षा तिथियां जान सकते हैं साथ ही बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थी सफलता के सैंपल पेपर्स, मॉक टेस्ट की मदद से अच्छे अंक भी हासिल कर सकते हैं।
ये भी पढे़ं
यूपी बोर्ड 10वीं कक्षा चैंपियन प्रोग्राम
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा चैंपियन प्रोग्राम
इतनी सुरक्षा में खोले जाएंगे प्रश्न पत्र
10वीं - 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा भेजे गए प्रश्न पत्रों की कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। ये प्रश्न पत्र केंद्र व्यवस्थापक व अन्य अधिकारियों की निगरानी में रहेंगे और इन्हीं अधिकारियों की निगरानी में इन्हें खोला जाएगा।
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा गणित
यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा बॉयोलॉजी
10वीं कक्षा के मुख्य पेपर
| पेपर का नाम | तिथि | दिन |
| हिंदी | 16 फरवरी | बृहस्पतिवार |
| गणित | 21 फरवरी | मंगलवार |
| संस्कृत | 22 फरवरी | बुधवार |
| विज्ञान | 27 फरवरी | सोमवार |
| अंग्रेजी | 1 मार्च | बुधवार |
| सामाजिक विज्ञान | 3 मार्च | शुक्रवार |
12वीं कक्षा के मुख्य पेपर
| पेपर का नाम | परीक्षा तिथि | दिन |
| हिंदी | 16 फरवरी | बृहस्पतिवार |
| भूगोल | 20 फरवरी | सोमवार |
| अंग्रेजी | 24 फरवरी | शुक्रवार |
| जीव विज्ञान | 27 फरवरी | सोमवार |
| नागरिक शास्त्र | 28 फरवरी | मंगलवार |
| भौतिक विज्ञान | 1 मार्च | बुधवार |
| इतिहास | 2 मार्च | बृहस्पतिवार |
| संस्कृत | 3 मार्च | शुक्रवार |
| रसायन विज्ञान | 4 मार्च | शनिवार |
ये गुरु मंत्र जो आएंगे छात्रों के काम
- अपने सिलेबस को समझें
- केवल रटें नहीं कॉसेप्ट समझें
- लगातार पढ़ाई न करें, बीच बीच में ब्रेक लें
- अच्छा और पॉजिटिव सोचें
- मॉडल टेस्ट पेपर पढ़ें
- परीक्षा को लेकर कोई तनाव न लें
- ये परीक्षा सिर्फ एक क्वालीफाइंग परीक्षा है जबकि जिंदगी में न जानें कितनी परीक्षाएं हम रोज देते हैं। परीक्षा को लेकर कोई दवाब न लें।
कमेंट
कमेंट X