फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Exam 2022-23: New rules will be applicable in UP Board Exam, know new changes have been made-safalta

UP Board Exam 2022-23: यूपी बोर्ड परीक्षा में लागू होंगे नए नियम, जानें प्रयागराज बोर्ड ने क्या किए बदलाव

Wed, 01 Feb 2023 11:16 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 01 Feb 2023 11:16 AM IST
सार

16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत होने जा रही है जिसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर आप भी 10वीं-12वीं छात्र हैं तो आपके लिए ये दिशा निर्देश जानना बहुत जरूरी है। साथ ही बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली तैयारी के लिए आप सफलता के स्टडी मटीरियल का उपयोग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022-23: New rules will be applicable in UP Board Exam, know new changes have been made-safalta
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले महीने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शुरू करने जा रहा है। इस बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयागराज स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सख्त नियम कायदे जारी किए हैं। जिसमें 10वीं कक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का प्रयोग करना 10वीं छात्र - छात्राओं के लिए बिल्कुल नया अनुभव होगा। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के विद्यार्थियों के बीच बदले जाने की संभावनाओं को रोकते हुए बोर्ड ने कहा है कि परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पन्ने पर अनुक्रमांक के साथ ही पुस्तिका क्रमांक भी अनिवार्य रूप से लिखना होगा। बोर्ड इस वर्ष दोनों 10वीं-12वीं कक्षाओं के तकरीबन 59 लाख छात्र - छात्राओं के लिए 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाएं तैयार कर रहा है। अगर आप भी यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के विषय आधारित 10th class Video और 12th class Video, सैंपल पेपर्स की मदद ले सकते हैं। अब तक हजारों छात्रों ने सफलता के स्टडी मटीरियल का इस्तेमाल कर 90 + अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
10वीं कक्षा 
12वीं कक्षा 

कक्ष निरीक्षकों पर नियम 

  • आमतौर पर 40 बच्चों वाले एक कमरे में 1 कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगती है लेकिन अब 2 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
  • विज्ञापन
  • किसी भी परीक्षा केंद्र में 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक बाहरी होंगे। 
  • परीक्षा के दिवस उन शिक्षकों की ड्यूटी वहां नहीं लगाई जाएगी जहां उनसे संबंधित विषय की परीक्षा हो रही है।
  • जिस कक्ष में 40 से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे वहां तीन निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
  • निरीक्षक प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे 
  • परीक्षा शुरू होने से पहले निरीक्षक परीक्षा कक्ष की अच्छी तरह से जांच करेंगे ताकि परीक्षा कक्ष में कोई पोस्टर, चार्ट या ब्लैकबोर्ड पर लिखित सामग्री न हो। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

छात्र छात्राओं के लिए जरूरी निर्देश 

सभी परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा होने के बाद ही उन्हें कक्ष से बाहर जाने दिया जाएगा। 

इन चीजों का परीक्षा में ले जाना होगा वर्जित 

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर समेत अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के इस्तेमाल पर रोक होगी। परीक्षार्थियों को ऐसी कोई सामग्री लेकर परीक्षा कक्ष में नहीं घुसने दिया जाएगा जिसके जरिये नकल की जरा सी भी संभावना बन रही हो। 

छात्राओं से संबंधित निर्देश 

परीक्षा देने केंद्र पर पहुंची छात्राओं की तलाशी पुरुष निरीक्षक नहीं लेंगे।
जिस केंद्र पर छात्राएं परीक्षार्थी होंगी, वहां महिला निरीक्षकों की ड्यूटी लेगी। किसी भी शिक्षक की ड्यूटी उसके अनुरोध पर किसी खास परीक्षा केंद्र पर नहीं लगाई जाएगी।

16 फरवरी से शुरू हो रही है यूपी बोर्ड परीक्षा 

अकादमिक सत्र 2022-23 में 16 फरवरी से 4 मार्च तक 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें तकरीबन 59 लाख विद्यार्थी भाग लेने जा रहे हैं। यूपी बोर्ड प्रयागराज द्वारा जारी की गई डेटशीट के अनुसार 10वीं कक्षा के छात्र 13 दिन और 12वीं कक्षा के छात्र 14 दिन तक परीक्षाओं में भाग लेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं-12वीं के लिए इस वर्ष राज्य के 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनपर सुबह 8 बजे दोपहर 11.15 बजे तक पहली पाली और दोपहर 2 बजे से सांय 5.15 बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed