{"_id":"5a8d54ef4f1c1b78028b5ac2","slug":"up-board-exam-2018-follows-these-tips-for-score-good-marks-in-chemistry","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 2018: रसायन शास्त्र में अच्छे अंक लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 2018: रसायन शास्त्र में अच्छे अंक लाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसायन विज्ञान हमेशा छात्रों के लिए चिंता का विषय रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह संभव नहीं है। अगर आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों का पालन करते हैं, तो आप परीक्षा अच्ची तरह पास कर सकते हैं।
विज्ञापन
एकाग्रता में सुधार के लिए व्यायाम
अगर आपके अंदर निश्चित चीजों पर ध्यान देने की क्षमता है तो आपकी एकाग्रता अच्छी हो सकती है। एकाग्रता शक्ति को विकसित और इसमें सुधार किया जा सकता है। अपनी एकाग्रता शक्ति को सुधारने के लिए कुछ अभ्यासों की प्रैक्टिस करने के लिए नियमित दिनचर्या में 10 से 15 मिनट का समय निकालना बहुत मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
सिलेबस पर करें फोकस
अधिकांश छात्रों को लगता है कि अतिरिक्त प्रयास करने से परीक्षा में मदद मिलेगी। यही वजह है कि वे पाठ्यक्रम के महत्व को समझने में विफल हो जाते हैं। 99.99% मामलों में देखा जाता है कि फाइनल परीक्षा में सिलेबस से बाहर का एक भी प्रश्न नहीं पूछा जाता है। इसिलिए आप आपने सिलेबस पर अच्छी तरह फोकस करें और तैयारी के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों को ही पढ़ें। अगर आपके पास तैयारी के लिए समय बचा है तो अंतिम दौर में पिछले साल के प्रश्न पत्रों को रिवाइज करें और अपनी तैयारी की जांच करने के लिए मॉक टेस्ट दें।
विज्ञापन
अपनी कमजोरियों को ढूंढें
प्रत्येक छात्र एक विषय या किसी एक टॉपिक में कमजोर होता है। आपको पता होना चाहिए कि आपकी कमी कहां है और आपको अपने कमजोर बिंदुओं पर काम करना चाहिए जब भी आपको कुछ समय मिलता है। अपनी गलतियों को सुधारना शुरू कर दें और उनसे छुटकारा पाने का प्रयास करें। यदि आवश्यक हो तो अपने शिक्षकों की मदद लें।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
UP Board Exam 2018: Tips To Score Good Marks In Chemistry
कमेंट
कमेंट X