फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP board canceled 10th and 12th paper of 2018 after paper leak reports, know new exam date

यूपी बोर्ड 2018 के 10वीं और 12वीं का पेपर रद्द, जानें कब होगी परीक्षा

Mon, 26 Feb 2018 03:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
 UP board canceled 10th and 12th paper of 2018 after paper leak reports, know new exam date

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएसईबी) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के कुछ पेपर रद्द कर दिए हैं। बोर्ड रद्द किए पेपर के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर 13 और 15 मार्च के बीच होने की संभावना है।

विज्ञापन


बोर्ड ने महाराजगंज जिले और चंदौली जिले के लिए यूपी बोर्ड के 10वीं के साइंस पेपर और 12वीं के भौतिकी पेपर I और II को रद्द कर दिया है, बोर्ड ने ये फैसला पेपर लीक होने की रिपोर्ट के बाद लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि, 6 फरवरी, 2018 को 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं थी। 10वीं की परीक्षा 22 फरवरी को खत्म हो गई है और 12 वीं की परीक्षा 10 मार्च को खत्म होगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने बोर्ड परीक्षा में धोखाधड़ी को रोकने के लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए कानपुर में धारा 144 भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य तथ्य-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद दो सत्रों में यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन कर रही है।
सुबह का सत्र 7:30 बजे से 10:45 बजे तक होगा।
शाम का सत्र 2 बजे शुरू होगा और 5:15 बजे तक जारी रहेगा।
66 लाख छात्र बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
जिनमें 10वीं के लिए परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 37,12,508 है और 30,17,032 छात्र 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं।
सभी परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
UP Board 2018 Class X/ XII Papers Cancelled, Check Fresh Exam Dates Here

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed