{"_id":"5e6a24598ebc3ea8283df9bf","slug":"up-board-2020-up-board-results-2020-up-board-copies-to-be-examined-from-march-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020 : कॉपियों के मूल्यांकन में बचे हैं चार दिन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2020 : कॉपियों के मूल्यांकन में बचे हैं चार दिन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट
Thu, 12 Mar 2020 05:43 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर जाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और अब 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन होगा। कॉपियों के मूल्यांकन में अब बस चार ही दिन बचे हैं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लखनऊ में चार केंद्र बनाए गए हैं। इन मूल्यांकन केंद्रों में 10वीं और 12वीं की कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी और हर केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 24 अप्रैल को दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
अप्रैल में आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं कक्षा के परीक्षाओं का परिणाम 24 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। साल 2019 के मुकाबले इस बार बोर्ड की परीक्षाएं जल्दी खत्म हो गई हैं और ऐसे में रिजल्ट भी जल्दी ही घोषित किया जाएगा। हालांकि, अभी कॉपियों के जांच के लिए परीक्षकों की सूची जारी नहीं हुई है और जल्द ही बोर्ड की तरफ से यह सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कौन से हैं ये मूल्यांकन केंद्र?
दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की कॉपियों के जांच के लिए जो चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं वो- गवर्नमेंट जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन रोड, गवर्नमेंट हुसैनाबाद इंटर कॉलेज चौक, गवर्नमेंट निशातगंज इंटर कॉलेज और अमीनाबाद इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X