फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 2020: time table available know more details

UP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए टाइम टेबल से लेकर परीक्षा केंद्रों की जानकारी है यहां

Tue, 12 Nov 2019 08:24 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 12 Nov 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
up board 2020: time table available know more details
UP Board 2020 - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। बता दें कि 10वीं और 12वीं (हाई स्कूल और इंटरमीडिएट) के लिए यूपी बोर्ड डेट शीट 2020 या यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2020 upmsp.edu.in पर जारी किया गया है। 
विज्ञापन


वर्ष 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 55 लाख विद्यार्थी बैठेंगे। शैक्षिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है। परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी को शुरू होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 मार्च को खत्म होंगी।
विज्ञापन


यहां बता दें कि पिछले साल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी को शुरू हुई थीं। हाईस्कूल की परीक्षाएं 14 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 कार्य दिवसों में समाप्त हुई थीं। ठंड को देखते हुए इस बार परीक्षाएं थोड़ा देरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 मार्च से 25 मार्च के बीच मूल्यांकन का काम होगा। इस तरह मूल्यांकन का काम इस साल 15 दिनों के बजाय 10 दिनों में पूरा होगा। इसलिए मूल्यांकन केंद्र और कॉपी चेक करने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षाफल के साथ ही तत्काल ऑनलाइन अंक तालिका उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले ढाई महीने में परीक्षाएं संपन्न होती थीं। स्कीम भी 10 दिन पहले ही जारी की जाती थी। अब माध्यमिक शिक्षा में सुधार के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

केंद्रों की जानकारी-
यूपी बोर्ड के तहत 2020 में होने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले के 105 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है।

मेरठ में 406 विद्यालय हैं, जिनमें 43 राजकीय, 133 सहायता प्राप्त और 230 स्ववित्त पोषित हैं। इनमें से सात राजकीय, 84 सहायता प्राप्त और 14 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें 86 हजार 665 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें हाईस्कूल के 43423 परीक्षार्थी हैं और इंटरमीडिएट के 43242 परीक्षार्थी।

टाइम टेबल देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें...
टाइम टेबल देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें...

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed