फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   up board 2020 practical exam postponed due to cold, school , board may give 15 more days

UP Board Exam 2020 : अधर में लटकी प्रायोगिक परीक्षाएं, अब ये कदम उठा सकता है बोर्ड   

Wed, 25 Dec 2019 06:44 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 25 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
up board 2020 practical exam postponed due to cold, school , board may give 15 more days
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं (UP Board 2020 class 10 and 12 practical examination 2019) अधर में लटकी हुई हैं। ये परीक्षाएं 15 दिसंबर 2019 से शुरू हुई थीं। लेकिन अब इनपर अस्थायी तौर पर रोक लग गई है। इसका कारण है स्कूलों व कॉलेजों का बंद होना।

विज्ञापन


दरअसल गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के सभी स्कूलों व कॉलेजों को 20 दिसंबर 2019 तक बंद करने का आदेश दिया गया है। इसके बाद लखनऊ समेत कई अन्य इलाकों में हंगामे के चलते परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। बोर्ड अब प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दे सकता है। 
विज्ञापन


तो कब शुरू होंगी परीक्षाएं
स्थगित की गई प्रायोगिक परीक्षाओं के बारे में अभी तक कोई निश्चित तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विभाग का कहना है कि इस संबंध में विद्यार्थियों को जल्द ही सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : JEE MAIN 2020 : परीक्षा पर संकट! कार्यक्रम में हो सकता है बदलाव

गौरतलब है कि पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 दिसंबर 2019 से शुरू होकर 13 जनवरी 2020 तक आयोजित की जानी थीं। इसे दो चरणों में कराया जाना था। लेकिन अब ये परीक्षाएं कब होंगी, इनकी नई तारीख क्या होगी, इस संबंध में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।


वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 55 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। शैक्षिक सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है। परीक्षाएं एक साथ 18 फरवरी 2020 को शुरू होंगी।

हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 6 मार्च 2020 को खत्म होंगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस बार 15 मार्च से 25 मार्च के बीच मूल्यांकन का काम होगा। इस तरह मूल्यांकन का काम इस बार 15 दिनों के बजाय 10 दिनों में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed