UP Board 2020: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का है अनुभव तो 12वीं के बाद इस क्षेत्र को अपनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन खास बात ये है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय रहते संपन्न हो गई। छात्र-छात्राओं को अब परीक्षा के परिणामों का इंतजार है। अपना समय व्यर्थ करने की बजाय छात्र-छात्राएं अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह समय उत्तम है। यहां हम आपको एक ऐसी फील्ड के बारे में बता रहे हैं जिससे माध्यम से आप प्राइवेट नौकरी के साथ सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।
यहां हम बात वीडियो एडिटर की कर रहे हैं। आपने देखा होगा फिल्मों या सीरियल्स में किसी भी सीन को अलग तरीके से और तय समय पर लोगों को दिखाया जाता है। इसका पूरा श्रेय केवल वीडियो एडिटर को जाता है। न जाने कितनी मेहनत और क्रिएटिव माइंड होता है एक वीडियो एडिटर का, तब जाकर एक फिल्म या टीवी शो तैयार होता है। इस फिल्ड में करियर बनाना गलत फैसला नहीं है। नीचे पढ़ते हैं कैसे बन सकते हैं वीडियो एडिटर...
- किसी के पास क्रिएटिव माइंड या आइडिया है तो वे इस फील्ड को आसानी से अपना सकते हैं।
- इसके अलावा आपको टेक्निकल स्किल्स का ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। टेक्निकल स्किल्स को खुद से सीखना मुमकिन नहीं।
- अगर वीडियो एडिटिंग की पढ़ाई की जाए तो ये आपको ऊंचाईयों के उस मोड तक पहुंचा सकता है जहां आप अपने सपने आसानी से पूरे कर सकते हैं।
वीडियो एडिटर्स की क्या होती है भूमिका
जैसा की नाम से ही पता चल रहा है, वीडियो एडिटर का काम वीडियो एडिट करना है। कैमरा मैन अपने कमरे में कुछ रॉ फोटोज या वीडियो क्लिप कैद कर लेता है। और जब वो फोटो या क्लिप एक एडिटर के पास पहुंचती है तो वे इम फोटोज या क्लिप्स को मीनिंग फुल मैसेज के रूप में परिवर्तित कर देता है। क्योकि यह प्रोडक्शन प्रोसेस के मुताबिक काम करता है इसलिए ये कहानी के आधार पर ही वीडियो बनाता है।
नौकरी के अनेकों मौके हैं आपके सामने
ज्यादातर ऑर्गेनाइजेशन को वीडियो एडिटर्स की जरूरत पड़ती ही है। मार्केट में न्यूज चैनल, प्रोडक्शन हाउस, ऑनलाइन मीडिया हाउस, यूट्यूब चैनल आदि जहगों पर वीडियो एडिटर की मांग है। अगर देखा जाए तो ट्रेंड में चल रहा ये कोर्स आपको घर-घर बैठे-बैठे भी जॉब के अनेकों अवसर दे सकता है। जी हां अपना खुद का चैनल खोलकर, खुद की वीडियो बनाकर, खुद से एडिट करके एक अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
न्यूटेक्नोलॉजी से अपडेट रहना बेहद जरूरी-
समय बहुत तेजी से गुजर रहा है और ऐसे में टेक्नोलॉजी में अनेकों बदलाव हो रहे हैं। एक वीडियो एडिटर का समय के साथ चलना बेहद जरूरी है। अगर आप पीछे छूट गए तो ज्यादा मेहनत के साथ ज्यादा परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। नए सॉफ्टवेयर्स को समय-समय पर सीखते रहें। अलग शब्दों में कहा जाए तो अपनी नॉलेज को अपडेट करते रहें।
कमेंट
कमेंट X