UP Board 12th Result: तीन लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल, 22 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा
इस बार यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में कुल 22 लाख 37 हजार 578 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें कि 3,28,329 तीन लाख 28 हजार 329 बच्चे फेल हो गए।
विस्तार
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें। इस बार 12वीं में कुल 22 लाख 37 हजार 578 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
जिनमें से तीन लाख 28 हजार 329 बच्चे फेल हो गए हैं। यानी लड़कों का पास प्रतिशत जहां 81.21 फीसदी रहा तो फेल प्रतिशत 18.79 फीसदी रहा। वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 90.15 फीसदी रहा तो फेल प्रतिशत 9.85 फीसदी रहा है।
दिव्यांशी ने 95.40 फीसदी अंक के साथ किया टॉप
UP Board की कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं।
प्रयागराज की अंशिका दूसरे स्थान पर
UP Board Result 2022 कक्षा 12वीं में प्रयागराज की अंशिका 95 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं।
UP Board Result 2022: Top Five Toppers Class 12th
| क्रसं | रैंक | टॉपर का नाम | प्रतिशत |
| 1 | 1 | दिव्यांशी | 95.4 |
| 2 | 2 | अंशिका यादव | 95 |
| 3 | 2 | योगेश प्रताप सिंह | 95 |
| 4 | 3 | बालकृष्ण | 94.2 |
| 5 | 4 | प्रखर पाठक | 94 |
| 6 | 4 | जिया मिश्रा | 94 |
| 7 | 4 | आंचल यादव | 94 |
| 8 | 4 | अभिमन्यु वर्मा | 94 |
| 9 | 5 | जतिन राय | 93.8 |
| 10 | 5 | श्रेया सोनी | 93.8 |
| 11 | 5 | स्वाति गोस्वामी | 93.8 |
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।
यूपी बोर्ड से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.Amarujala.Com क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X