फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board 10th Result 2022 will declare on 18 june know how to check it at upmsp.edu.in sarkari result

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड दसवीं का परिणाम आज दो बजे, यहां जानें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

Sat, 18 Jun 2022 01:47 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Jun 2022 01:47 PM IST
सार

UP Board 10th Result 2022: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था।यहां देखें हर अपडेट-  UP Board Result Live Update

विज्ञापन
UP Board 10th Result 2022 will declare on 18 june know how to check it at upmsp.edu.in sarkari result
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड की ओर से इसे लेकर आधिकारिक अपडेट भी जारी कर दिया गया है। यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा 18 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे जारी की जाएगी। बता दें कि यूपी बोर्ड ने शुक्रवार 17 जून, 2022 को परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें से करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट  www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।  

यूपी बोर्ड दसवीं का मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें- UP Board 10th Result
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देख सकेंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके उम्मीदवार अभी से ही MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम
  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.amarujala.com 

UP Board 10th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
  • उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed