फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPCET 2021 Last date today to apply online on upcet.nta.nic.in

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा: आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्द भरें फॉर्म

Tue, 06 Jul 2021 11:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 06 Jul 2021 11:47 AM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी कि मंगलवार को बंद हो जाएगी। 

विज्ञापन
UPCET 2021 Last date today to apply online on upcet.nta.nic.in
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीसीईटी ) 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी कि मंगलवार को बंद हो जाएगी। विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के  प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीसीईटी ( UPCET) परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में आज रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर लें। अभ्यर्थी  आधिकारिक वेबसाइट upcet.nta.nic के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली: स्नातक पाठ्यक्रम में 12 जुलाई से दाखिला, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन


डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU), कानपुर में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यूपीसीईटी 2021 परीक्षा शुरू में 18 मई के लिए निर्धारित की गई थी। जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा तिथि की घोषणा एनटीए द्वारा नियत समय में की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NTA NEET 2021: जल्द आ सकता है फैसला, एनटीए आज शिक्षा मंत्री को सौंप सकता है रिपोर्ट

ऐसे करें यूपीसीईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcet.nta.nic.in पर जाएं
-यहां होम पेज पर आपको यूजी प्रवेश 2021 और पीजी प्रवेश 2021 के लिए लिंक उपलब्ध होगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आखिर में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
-इस तरह आपका फॉर्म भर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed