{"_id":"5ece59de8ebc3e907a6fe73b","slug":"up-board-10th-12th-result-2020-latest-update-90-percent-copy-evaluation-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020 Result Date: 90 फीसदी पूरा हुआ यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, लें पूरी जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UP Board 2020 Result Date: 90 फीसदी पूरा हुआ यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, लें पूरी जानकारी
Wed, 27 May 2020 05:45 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 27 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
UP Board Prayagraj Result 2020
- फोटो : अमर उजाला
Uttar Pradesh (UP) Board Result 2020 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वी और 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10वीं और 12वीं की 90 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन करीब-करीब पूरा हो गया है। और वहीं अब यूपी बोर्ड अब 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की तैयारी में पूरी तरह लग चुका है। बताया जा रहा है कि बोर्ड की शेष बची कॉपियों का मूल्यांकन इस सप्ताह तक समाप्त हो जाएं की संभावना है। इन सबसे अनुमान लगया जा रहा है कि 10वी और 12वीं कक्षा के परिणाम जून के आखिरी सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में 10वीं में 80.07 फीसदी अभ्यर्थी और 12वीं में 70.06 फीसदी अभ्यर्थी सफल रहे हैं। इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 में इस बार लगभग 56 लाख परिक्षार्थी शामिल हुए थे। इन सभी शामिल छात्रों की कॉपियों की संख्या लगभग तीन करोड़ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों की लगभग तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 146755 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने हर जिले में मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने और केंद्र में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने, कक्ष में परीक्षकों को कम से कम 2 मीटर की दूरी पर बैठाने तथा प्रत्येक परीक्षक और कर्मचारी को मास्क, ग्लब्स अनिवार्य रूप में पहनने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराने, परीक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग कराने और उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी सैनिटाइज कराने को कहा है।
कमेंट
कमेंट X