UP Board Result 2020: वाराणसी में पांच मूल्यांकन केंद्र निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP Board Exam Result 2020 Date Expected in April 2020: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन करने के लिए वाराणसी में आठ केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड द्वारा परीक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए थे। हालांकि, डीआइओएस के आए प्रस्ताव के मुताबिक बोर्ड ने पांच केंद्रों को निरस्त कर दिया गया है और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज को भी मूल्यांकन केंद्रों कि लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। वहीं अब बोर्ड की कापियों का मूल्याकंन चार केंद्रों में किया जाएगा।
DISO ऑफिस डिप्टी हेड एक्समिनेर (डीएचई) व असिस्टेंट परीक्षकों को संशोधित नियुक्ति पत्र जारी करने कि तैयारी में लगा है। सूत्रों के अनुसार लगभग 250 परीक्षकों को संशोधित नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं की आंसर शीट का मूल्यांकन 16 मार्च, 2020 से शुरू किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: विशेषज्ञों से जानिए कैसे करनी है हिंदी के लिए तैयारी? कौन-सी किताबें हैं जरूरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीआइओएस डा. वीपी सिंह ने बताया कि कॉपियों को चेक करने के लिए लगभग 300 DHE और 2800 एग्जामिनर हैं। बता दें कि इन पांच रद्द केंद्रों पर 179 DHE व 1774 एग्जामिनर शामिल हैं। बोर्ड ने 10वीं, 12वीं कि कॉपियों को CCTV कैमरे की निगरानी में चेक करने कि व्यवस्था कि है। वहीं बोर्ड ने कॉपियाें को चेक करने वाले परीक्षकों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगा दी है। वहीं बोर्ड ने परीक्षकों को चेतावनी दी है कि जो भी ओएमआर एवार्ड शीट लीक करेगा, उस पर सक्त कार्रवाई की जाएगी।
एक दिन में 50 कॉपियों को चेक करने की अनुमति :
बोर्ड ने एग्जामिनर की मनमानी रोकने के लिए एक दिन में कितनी कॉपियों को चेक करनी है, उसकी सीमा तय की है। इस सीमा के तहत 10वीं कक्षा की 50 आंसर शीट को चेक करने और 12वीं कक्षा कि 45 कॉपियों कि आंसर शीट को चेक करने की अनुमति मिली है।
निरस्त पांच केंद्रों के परीक्षक इन केंद्रों से जुड़े
- जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज के इंटर परीक्षक अब प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज (रामनगर) से संबद्ध किए गए।
- सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के इंटर व उदय प्रताप इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के परीक्षक राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से संबद्ध किए गए।
- एओ मुस्लिम इंटर कालेज (लल्लापुरा) के हाईस्कूल के परीक्षक महाबोधि इंटर कॉलेज (सारनाथ) संबद्ध किए गए।
- कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के के परीक्षक कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज से संबद्ध किए गए।
ये भी पढ़ें- UP Board Result Date 2020: 16 मार्च से होगा कॉपियों का मूल्यांकन, अप्रैल में आएगा रिजल्ट
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X