UP BEd JEE 2020: 9 अगस्त को होगी परीक्षा, लॉकडाउन में निजी व सार्वजनिक यातायात की छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UP BEd JEE 2020: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त का आयोजित होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से प्रवेश-पत्र के साथ आवागमन की समुचित अनुमति दी गई है। दरअसल, इस परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही हो रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बहुत सी परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी सार्वजनिक व निजी यातायात के सुचारू रूप से चलने की अनुमति सरकार की तरफ से दी गई है। परीक्षार्थी परीक्षा दे सकें इसके लिए निजी व सरकारी बसें आठ व नौ अगस्त को चलेंगी। इस परीक्षा में प्रदेश भर में करीब 4.32 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा कराने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय के पास है।
इसे भी पढ़ें-CAT 2020: आज से शुरू हुए आवेदन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
विश्वविद्यालय के आधिकारिक नोटिस के मुताबिक विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए आने में कोई परेशानी न हो इसके लिए आठ व नौ अगस्त को सभी सार्वजानिक एवं निजी यातायात साधन जैसे कि टेंपो, टैक्सी, ओला, उबर, निजी व सरकारी बसें चलेंगी। दरअसल, यूपी में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखा गया है जो कि 31 अगस्त तक है। ऐसे में इस परीक्षा के लिए आठ व नौ अगस्त को प्रवेश पत्र के साथ आवागमन की छूट दी गई है। अभ्यर्थियों के उंगलियों के चिन्ह लेने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अलग डिस्पोजेबल स्ट्रिप की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी को दूसरे की स्पर्श की गई स्ट्रिप न छूनी पड़े ।
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा-कक्षों व फर्नीचर को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षार्थियों का इंफ्रारेड थर्मामीटर द्वारा शारीरिक तापमान मापा जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य के बारे में पता चल सकें। हर परीक्षा केंद्र में सेनिटाइजर, हैंड वाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इस साल यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा राज्य के 73 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X