फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan reviews the status of schools reopening

schools reopening: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कई राज्यों में स्कूल खुलने पर की समीक्षा, बैठक में टीकाकरण पर रहा जोर

Wed, 01 Sep 2021 03:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

school college reopeing: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश भर में फिर से खुलने वाले स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की। स्कूल शिक्षा और साक्षरता के। उन्होंने सितंबर तक स्कूलों में सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का टीकाकरण करने के रोडमैप का भी जायजा लिया।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan reviews the status of schools reopening
Education Minister Dharmendra Pradhan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के कम होने के साथ ही देश के कई राज्यों में बुधवार, 01 सितंबर, 2021 से उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर तक के लिए विद्यार्थियों के लिए स्कूल पुन: खोल दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इसी के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्रालय एवं स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देश भर में फिर से खुलने वाले स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सितंबर तक स्कूलों में सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का टीकाकरण करने के रोडमैप का भी जायजा लिया। 
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत सरकार स्कूलों को फिर से खोलने के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए देश भर के स्कूलों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 


गौरतलब है कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई गिरावट और टीकाकरण अभियान की गति को देखते हुए, विभिन्न राज्य सरकारों ने स्थानीय कोरोना संक्रमण की चुनौतियों और उनसे निपटने की व्यवस्था के मद्देनजर कोविड-19 विशेष बचाव एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाकर विभिन्न स्तर पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को ऑफलाइन कक्षा के लिए फिर से खोलने का निर्णय किया है। 



उधर, हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी सभी राज्य सरकारों को कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त खेप भेजने के वादे के साथ ही शनिवार, 05 सितंबर, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस से पहले तक देश भर के सभी स्कूल शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने को कहा है। वहीं इस बीच, बुधवार से मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों ने उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्तरीय कक्षाओं के लिए फिर से स्कूल खोल दिए गए हैं। बुधवार को बैठक के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इन्हीं राज्यों में स्कूलों के पुन: खोले जाने की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed