फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC SI Answer Key Released at psc.uk.gov.in, objections can be filed till this day; download it like this

UKPSC SI Answer Key: उत्तराखंड एसआई भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, इस दिन तक दर्ज करें आपत्ति, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 21 Jan 2025 01:00 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 21 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

UKPSC SI Answer Key: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC SI Answer Key Released at psc.uk.gov.in, objections can be filed till this day; download it like this
UKPSC SI Answer Key - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UKPSC SI Answer Key: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी आंसर की UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

27 जनवरी तक दर्ज करें आपत्ति

यूकेपीएससी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 12 जनवरी 2025 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूकेपीएससी की ओर से कैंडिडेट्स को उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन उठाने का अवसर भी प्रदान किया गया है। उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 से लेकर 27 जनवरी 2025 तक परीक्षा की उत्तरकुंजी पर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।

विज्ञापन

UKPSC SI Exam Result 2025: जल्द घोषित होंगे परिणाम 

उत्तराखंड सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन प्राप्त करने के बाद, इन आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद, आयोग फाइनल आंसर-की और परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकुंजी डाउनलोड करने के चरण:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "SI और अन्य पदों की उत्तरकुंजी 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  3. उत्तरकुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  4. उत्तरकुंजी को जांचें और डाउनलोड करें।
  5. यदि कोई सुझाव हो, तो उसे प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed