खुशखबर : ब्रिटेन ने शुरू किया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा, भारतीय छात्रों को होगा लाभ
ब्रिटिश सरकार के इस कदम से भारत और अन्य देशों के स्नातक छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी व कामकाजी अनुभव के लिए रहने का अधिकार प्राप्त होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड किंगडम के होम ऑफिस यानी ब्रिटेन के गृह विभाग ने गुरुवार, एक जुलाई, 2021 को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अपना नया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा रूट खाेल दिया है। बता दें कि पीएसडब्ल्यू या ग्रेजुएट रूट वीजा अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद दो साल तक काम करने या फिर काम तलाशने के लिए ब्रिटेन में ठहरने की सुविधा देता है।
ब्रिटिश सरकार के इस कदम से भारत और अन्य देशों के स्नातक छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी व कामकाजी अनुभव के लिए रहने का अधिकार प्राप्त होगा। इसकी जानकारी ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने स्वयं ट्वीट कर दी है। पटेल ने लिखा, ग्रेजुएट इमिग्रेशन रूट अब खुला है। हम यहां रहने और यूके में योगदान जारी रखने के लिए सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली लोगों की मदद कर रहे हैं। यह एक और उदाहरण है कि कैसे हमारी नई अंक-आधारित आव्रजन प्रणाली पूरे देश के लाभ के लिए काम करेगी।
The Graduate Immigration route is now open 🧑🎓👩🎓🇬🇧
We're helping the best and brightest to stay here & carry on contributing to the UK.
This is another example of how our new points-based immigration system will work for the benefit of the whole country.https://t.co/hopRagyGNT pic.twitter.com/zDvnzVP3AJविज्ञापन विज्ञापन— Priti Patel (@pritipatel) July 1, 2021
बता दें कि प्रीति पटेल ने पिछले साल ग्रेजुएट रूट वीजा की घोषणा की थी, जो अब इस सप्ताह से आवेदन के लिए खुला है और इससे भारतीय छात्रों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है। पटेल ने एक बयान में कहा, यूके सरकार की अंक-आधारित आव्रजन प्रणाली के तहत, भारत और दुनियाभर के प्रतिभाशाली छात्रों के पास अब व्यापार, विज्ञान, कला और प्रौद्योगिकी के उच्चतम स्तरों पर यूके में अपना करिअर शुरू करने का अवसर है। पटेल ने यह भी कहा कि 2020 में, यूके द्वारा 56,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को छात्र वीजा दिया गया था। एक बार जब वे हमारे शानदार शिक्षण संस्थानों में से एक से योग्यता प्राप्त कर लेते हैं, तो यह नया वीजा उन्हें अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने और अपने करिअर को आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता देगा।
कमेंट
कमेंट X