फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK opens new post study work visa route for students, benefit Indian students

खुशखबर : ब्रिटेन ने शुरू किया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा, भारतीय छात्रों को होगा लाभ

Thu, 01 Jul 2021 09:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 09:01 PM IST
सार

ब्रिटिश सरकार के इस कदम से भारत और अन्य देशों के स्नातक छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी व कामकाजी अनुभव के लिए रहने का अधिकार प्राप्त होगा।

विज्ञापन
UK opens new post study work visa route for students, benefit Indian students
वीजा - फोटो : pixabay

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम के होम ऑफिस यानी ब्रिटेन के गृह विभाग ने गुरुवार, एक जुलाई, 2021  को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अपना नया पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा रूट खाेल दिया है। बता दें कि पीएसडब्ल्यू या ग्रेजुएट रूट वीजा अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद दो साल तक काम करने या फिर काम तलाशने के लिए ब्रिटेन में ठहरने की सुविधा देता है।

विज्ञापन


ब्रिटिश सरकार के इस कदम से भारत और अन्य देशों के स्नातक छात्रों को ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी व कामकाजी अनुभव के लिए रहने का अधिकार प्राप्त होगा। इसकी जानकारी ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने स्वयं ट्वीट कर दी है। पटेल ने लिखा, ग्रेजुएट इमिग्रेशन रूट अब खुला है। हम यहां रहने और यूके में योगदान जारी रखने के लिए सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली लोगों की मदद कर रहे हैं। यह एक और उदाहरण है कि कैसे हमारी नई अंक-आधारित आव्रजन प्रणाली पूरे देश के लाभ के लिए काम करेगी। 
विज्ञापन

 

बता दें कि प्रीति पटेल ने पिछले साल ग्रेजुएट रूट वीजा की घोषणा की थी, जो अब इस सप्ताह से आवेदन के लिए खुला है और इससे भारतीय छात्रों को विशेष रूप से लाभ होने की उम्मीद है। पटेल ने एक बयान में कहा, यूके सरकार की अंक-आधारित आव्रजन प्रणाली के तहत, भारत और दुनियाभर के प्रतिभाशाली छात्रों के पास अब व्यापार, विज्ञान, कला और प्रौद्योगिकी के उच्चतम स्तरों पर यूके में अपना करिअर शुरू करने का अवसर है। पटेल ने यह भी कहा कि 2020 में, यूके द्वारा 56,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को छात्र वीजा दिया गया था। एक बार जब वे हमारे शानदार शिक्षण संस्थानों में से एक से योग्यता प्राप्त कर लेते हैं, तो यह नया वीजा उन्हें अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने और अपने करिअर को आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed