Education in Kerala: केरल के उच्च शिक्षा क्षेत्र में निवेश साझेदारी का इच्छुक है यूके, सीएम विजयन ने की पुष्टि
Education in Kerala: यूनाइटेड किंगडम ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में केरल सरकार के साथ काम करने में रुचि दिखाई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनाइटेड किंगडम ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में केरल सरकार के साथ काम करने में रुचि दिखाई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बुधवार को दी। विजयन ने नई दिल्ली में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त चंद्रू अय्यर से मुलाकात की और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, फिनटेक सहित अन्य क्षेत्रों में यूनाइटेड किंगडम के साथ राज्य के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में ब्रिटेन के लिए दक्षिण एशिया व्यापार आयुक्त, एलन जेम्मेल, केरल के मुख्य सचिव, वीपी जॉय सहित अन्य ने भाग लिया।
बैठक के बाद विजयन ने ट्वीट किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बढ़ाने के लिए यूके और केरल के बीच संभावित सहयोग के संबंध में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त चंद्रू अय्यर के साथ एक उपयोगी चर्चा हुई। आपकी बहुमूल्य अंतर्दृष्टि और समर्थन के लिए धन्यवाद। अपनी सरकार के प्रयासों के बारे में बताते हुए विजयन ने कहा कि वह राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दे रही है और इस क्षेत्र में ब्रिटेन के साथ सहयोग करने की पर्याप्त गुंजाइश है।
वहीं, सीएम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उप उच्चायुक्त ने एजुकेशन वर्ल्ड फोरम आयोजित करने की योजना के बारे में सूचित किया है। हम केरल के उच्च शिक्षा विभाग और कुलपतियों के साथ फोरम में भाग लेने की संभावना पर चर्चा करेंगे। विजयन ने कहा कि ब्रिटेन ने ग्राफीन सेंटर और केरल के इनक्यूबेशन सेंटर में दिलचस्पी दिखाई है।
सीएम ने ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया कि केरल सरकार स्टार्टअप और नवाचारों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि दक्षिणी राज्य जैविक विज्ञान सहित क्षेत्रों में ऐसे केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। अय्यर, जो केरल और कर्नाटक के प्रभारी हैं, ने कहा कि ब्रिटेन राज्य के साथ काम करके खुश है, जो भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक है।
कमेंट
कमेंट X