फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UK DElEd admit card 2024 out now at ukdeled.com, direct link here to download

UK DElEd Admit Card: उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Fri, 15 Nov 2024 12:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 12:37 PM IST
सार

UK DElEd Admit Card 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने यूके डीएलएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UK DElEd admit card 2024 out now at ukdeled.com, direct link here to download
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

UK DElEd Admit Card 2024: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विभाग ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (UK DElEd) प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने समय पर इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग ने बताया कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो सर्वर की सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है तो वे दूसरे सर्वर का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट) साथ लाना आवश्यक है।

विज्ञापन

UK DElEd Exam 2024: 30 नवंबर को होगी परीक्षा

उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को निर्धारित है। प्रवेश परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी तथा इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट तक चलेगी, जिसके दौरान अभ्यर्थियों को 200 प्रश्न हल करने होंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। डीएलएड एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश और अन्य विवरण अंकित होंगे।

उत्तराखंड में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स के लिए 650 सीटें हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा, जो प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

परीक्षा के दिन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश

  • परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा समाप्त होने तक वे परीक्षा हॉल से बाहर नहीं जा सकते।
  • परीक्षा स्थल के अंदर कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, पेजर, डिजिटल घड़ी और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लिखित या मुद्रित सामग्री, कोरा कागज आदि ले जाना सख्त वर्जित है।
विज्ञापन

UK DElEd Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com. पर जाएं।
  • पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अभ्यर्थी पृष्ठ पर लॉग इन करें।
  • एडमिट कार्ड अगले पेज पर प्रदर्शित होगा।
  • अपना हॉल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed