फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC will directly appoint PhD Scholars from foreign countries as assistant professor

विदेश से पीएचडी करने वाले भारतीयों को यूजीसी ने दिया तोहफा, सीधे बनेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर

Thu, 29 Nov 2018 06:09 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 06:09 AM IST
विज्ञापन
UGC will directly appoint PhD Scholars from foreign countries as assistant professor

विदेश के 500 शीर्ष विश्वविद्यालयों के डॉक्टरेट (पीएचडी) डिग्रीधारकों को भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शानदार तोहफा दिया है। ऐसे डिग्रीधारक अब भारतीय विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर सीधी भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

विज्ञापन


यूजीसी के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, नए नियुक्ति मानकों में शीर्ष 500 विदेशी विश्वविद्यालयों का फैसला चार मशहूर विश्वविद्यालयों के रैंकिंग सिस्टम के आधार पर किया जाएगा। इन चार मानकों में क्वाकक्वारेली साइमंड्स, टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग और एकेडमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज ऑफ द शंघाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी के रैंकिंग सिस्टम शामिल हैं। इन अधिकारी का कहना है कि इस नई कवायद से भारतीय छात्रों को घरेलू विश्वविद्यालयों में ही वैश्विक प्रतिभाओं से सीखने का मौका मिल पाएगा।

विज्ञापन

ऐसे हो जाएंगे नियुक्ति के नियम

- किसी भी भारतीय या मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य
- यूजीसी या सीएसआईआर की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) या स्लेट, सेट आदि उत्तीर्ण करना होगा
- भारतीय विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वालों के लिए सीधी भर्ती का मौका होगा, लेकिन मास्टर डिग्री में 55 फीसदी अंक होने चाहिए
- विदेशी विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वालों के लिए मास्टर डिग्री में न्यूनतम अंक व लिखित परीक्षा से छूट, लेकिन इंटरव्यू में आंका जाएगा प्रदर्शन 

इन विषयों में मिलेगा मौका
आर्ट्स, कामर्स, मानविकी, एजुकेशन, कानून, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, भाषा, लाइब्रेरी साइंस, फिजिकल एजुकेशन और पत्रकारिता व जनसंचार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed