फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC serves show-cause notices to 18 medical colleges; check list here

UGC: एंटी रैगिंग नियमों का पालन न करने पर 18 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी, सात दिन में मांगा जवाब

Tue, 04 Feb 2025 09:25 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 04 Feb 2025 09:25 AM IST
सार

University Grants Commission: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने एंटी-रैगिंग विनियम, 2009 का पालन करने में विफल रहने के लिए 18 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी ने पाया है कि कई कॉलेजों ने छात्रों और उनके अभिभावकों से एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग नहीं ली है, जैसा कि नियमों के अनुसार आवश्यक है।

विज्ञापन
UGC serves show-cause notices to 18 medical colleges; check list here
UGC - फोटो : x/@ugc_india

विस्तार

Anti Ragging: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एंटी रैगिंग नियमों का पालन नहीं करने पर दिल्ली और यूपी समेत देश के 18 मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यूजीसी ने सभी मेडिकल कॉलेजों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


यूजीसी ने कहा आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, मेडिकल, इंजीनियरिंग, विश्वविद्यालय समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को एंटी रैगिंग नियम 2009 को लागू करना अनिवार्य है। लेकिन 18 मेडिकल कॉलेजों में एंटी रैगिंग नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिन मेडिकल कॉलेजों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें तय समय सीमा में जवाब देना होगा। ऐसा नहीं करने पर एंटी रैगिंग नियमों के तहत संबंधित मेडिकल कॉलेज या उच्च शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

इन मेडिकल कॉलेजों को देना है जवाब

यूजीसी ने दिल्ली के हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च, वर्द्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, यूपी के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

यूजीसी ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल, पश्चिम बंगाल के इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, तेलंगाना के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, तमिलनाडु के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज और सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज चेन्नई, बिहार के मधुबनी मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया, कटिहार मेडिकल कॉलेज के अलावा तेलंगाना और असम के मेडिकल कॉलेज से भी जवाब तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed